विज्ञापन

80 एनकाउंटर करने वाले दया नायक ने की धुरंधर 2 की तारीफ, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया मास्टर क्लास

धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास रिएक्शन वायरल हो रहा है. रिटायर्ड एसीपी दया नायक ने फिल्म को शानदार बताया है.

80 एनकाउंटर करने वाले दया नायक ने की धुरंधर 2 की तारीफ, रणवीर सिंह की फिल्म को बताया मास्टर क्लास
80 एनकाउंटर करने वाले दया नायक ने की धुरंधर 2 की तारीफ

'धुरंधर 2' इन दिनों हर तरफ चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. फिल्म को सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक पूरा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसकी कहानी और एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा रिएक्शन सामने आया है जिसने इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ा दिया है. ये रिएक्शन किसी फिल्म क्रिटिक का नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स का है जिसने असल जिंदगी में खतरनाक अपराधियों का सामना किया है. उनकी बातों में एक अलग ही वजन नजर आता है, और यही वजह है कि उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 की कहानी में कई ट्विस्ट्स लेकर आएंगी यामी गौतम, फिल्म में निभाने वाली हैं ये रोल

क्या बोले पोस्ट में

इस वायरल पोस्ट में धुरंधर 2 को एक मास्टर क्लास बताया गया है. पोस्ट के मुताबिक फिल्म का स्केल, कहानी और सिनेमैटिक ग्रिप ऐसी है कि ये ऑडियंस को शुरू से आखिर तक बांधकर रखती है. फिल्म आपको अपनी दुनिया में खींच लेती है और बाहर निकलने का मौका ही नहीं देती. पोस्ट में रणवीर सिंह की एक्टिंग को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है. कहा गया है कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो अपने दौर के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और किरदार में डूबने का अंदाज दर्शकों को पूरी तरह बांध लेता है.

संजय दत्त और माधवन भी रहे दमदार

फिल्म में संजय दत्त और आर माधवन की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है. रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ऑफ मुंबई दया नायक ने संजय दत्त की परफॉर्मेंस को ऐसा बताया जो फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहती है, जबकि ये भी लिखा कि माधवन ने अपने किरदार को पूरे परफेक्शन से निभाया है.

कौन हैं दया नायक?

ये वायरल पोस्ट किसी और ने नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस दया नायक ने किया है, जिन्होंने 1 अगस्त 2025 को रिटायरमेंट लिया है. दया नायक वही नाम हैं जो अपने करियर में 80 से ज्यादा एनकाउंटर के लिए जाने जाते हैं. साल 1995 बैच के इस अधिकारी ने मुंबई के कई बड़े अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है और महाराष्ट्र एटीएस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

डायरेक्शन और कास्टिंग भी बनी हाइलाइट

पोस्ट में डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की गई है. कहा गया है कि उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाई है जो दर्शकों को पूरी तरह अपने अंदर खींच लेती है. साथ ही फिल्म की कास्टिंग इतनी परफेक्ट है कि हर किरदार अपनी जगह फिट बैठता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com