विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

छत्तीसगढ़ : रायपुर में फैक्‍ट्री में लूट की कोशिश, गार्ड को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक हथियार की नोंक पर लूट की कोशिश करते हुए सुपारी लेने की भी बात वो बदमाश कंपनी के मालिक से कह रहे थे.

Also Read in
छत्तीसगढ़ : रायपुर में फैक्‍ट्री में लूट की कोशिश, गार्ड को मारी गोली
घायल गार्ड को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सोमवार शाम गोलियों की आवाज से थर्रा उठी. घटना सिलतरा इलाके के कैलाश फैक्ट्री की है. मिली जानकारी के मुताबिक करीब शाम चार कंपनी परिसर में तीन युवक घुस गये और रिवाल्वर चमकाते हुए, कंपनी के मालिक से लूट की कोशिश करने लगे. इसी बीच मौके पर मौजूद गार्ड वहां पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक हथियार की नोंक पर लूट की कोशिश करते हुए सुपारी लेने की भी बात वो बदमाश कंपनी के मालिक से कह रहे थे. इसी बीच जब गार्ड ने तीनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने गार्ड पर गोलियां चला दी. गार्ड को घायल स्थिति में फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हालांकि बदमाश पैसे नहीं लूट पाए हैं. खबरे ये भी है कि तीन बदमाशों में से दो बदमाश तो भागने में कामयाब हो गये, लेकिन एक बदमाश को गार्ड ने पकड़ लिया. लेकिन बाद में वो भी किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया. इधर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपराधियों की धड़पकड़ शुरू कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robbery In Factory, Raipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com