विज्ञापन

Holi Checking: सावधान! रंग में भंग न पड़ जाए; होली पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; इतने लोगों पर केस

Holi Checking:अलग-अलग एक्ट के तहत भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, 12 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए. 99 मामले कोटपा एक्ट के तहत दर्ज किए गए. 158 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया गया और 06 आरोपियों पर जुआ/सट्टा अधिनियम में कार्रवाई की है.

Holi Checking: सावधान! रंग में भंग न पड़ जाए; होली पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; इतने लोगों पर केस
Holi Checking: सावधान! रंग में भंग न पड़ जाए; होली पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; इतने लोगों पर केस

Raipur Holi Security: होली त्योहार (Holi Festival 2026) के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, विवाद या अप्रिय घटना को रोकने के लिए रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक (SP ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिलेभर में एक बड़ा और सघन अभियान चलाया गया, जिसमें कई थानों की संयुक्त टीमें शामिल रहीं. संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों को क्षेत्र के संवेदनशील एवं प्रमुख थाना क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया.

Holi Security: होली पर चेकिंग

Holi Security: होली पर चेकिंग

10 थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान

यह अभियान माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरानवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्रों में चलाया गया. इसमें लंबित वारंटों की तामीली, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जैसी सख्त कार्रवाइयां की गईं. पुलिस ने अभियान के दौरान 223 लंबित वारंट संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाए गए और उन्हें सूचित किया. इस दौरान न्यायालयीन आदेशों का पालन किया गया. इसके साथ ही 119 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उपाय किए गए. पूरे अभियान में पुलिस ने विभिन्न अधिनियमों और धाराओं के तहत कुल 613 व्यक्तियों और प्रकरणों पर कार्रवाई की.

Holi Security: होली पर चेकिंग के दौरान पुलिस का एक्शन

Holi Security: होली पर चेकिंग के दौरान पुलिस का एक्शन

विशेष अधिनियमों के तहत भी कार्रवाई

अलग-अलग एक्ट के तहत भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, 12 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए. 99 मामले कोटपा एक्ट के तहत दर्ज किए गए. 158 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया गया और 06 आरोपियों पर जुआ/सट्टा अधिनियम में कार्रवाई की है.

67 बदमाशों और 18 चाकूबाज़ों की चेकिंग

क्षेत्र के 49 गुण्डा/निगरानी बदमाशों तथा 18 चाकूबाज़ प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई. पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए त्योहार के दिनों में किसी भी गतिविधि पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए.

पुलिस की अपील : शांति और सौहार्द बनाए रखें

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और त्योहार सुरक्षित तरीके से संपन्न हो.

यह भी पढ़ें : Holi 2026: होली पर रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में मिलेगी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मेडिकल स्टाफ अलर्ट

यह भी पढ़ें : Holi 2026: रंगों के पर्व होली को देश में दिए गए कई नाम, जानें कहां कैसी है रंगोत्सव की कहानी?

यह भी पढ़ें : दुबई में फंसे इंदौर के दिग्गजों की घर वापसी; यूएई सरकार ने भेजी विशेष फ्लाइट, पूर्व MLA समेत ये हस्तियां लौटीं

यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com