Holi 2026: छत्तीसगढ़ में होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल रायपुर (Ambedkar Hospital Raipur) ने मरीजों की सुविधा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया है कि त्योहार के दिन भी इमरजेंसी सेवा 24 घंटे बिना रुके चलती रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके. 4 मार्च को होली के कारण शासकीय अवकाश रहेगा, इसी वजह से ओपीडी का संचालन बंद रहेगा. हालांकि, अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24×7 चालू रहेगी, और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.
अधीक्षक ने स्टाफ को दिए विशेष निर्देश
अस्पताल अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम को त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी विभागों से कहा है कि आपात स्थितियों के लिए आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें, ताकि इलाज में किसी तरह की देरी न हो.
वार्डों में दवाइयाँ उपलब्ध, स्टाफ अलर्ट मोड में
अधीक्षक ने सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने और समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगर त्योहार के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना या चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत कार्रवाई की जा सके.
डीकेएस अस्पताल के लिए एम्बुलेंस सुविधा भी तैयार
जरूरत पड़ने पर मरीजों को डीकेएस सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस तक एंबुलेंस सेवा लगातार उपलब्ध रहेगी.
लोगों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील
अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि होली को सुरक्षित और जिम्मेदारी से मनाएं. किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में लोग सीधे अम्बेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग पहुँचे, जहाँ उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है.
यह भी पढ़ें : Holi 2026: रंगों के पर्व होली को देश में दिए गए कई नाम, जानें कहां कैसी है रंगोत्सव की कहानी?
यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन
यह भी पढ़ें : भोपाल के करोंद चौराहे पर विवाद, दिव्यांग और बस कर्मियों के बीच मारपीट, सड़क जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं