विज्ञापन

बीजापुर में 12 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार, आज ही कमांडर को सुरक्षा बलों ने किया है ढेर

Naxalites Surredner:बीजापुर में आज बड़े नक्सली के एनकाउंटर के साथ ही नक्सलियों का सरेंडर भी हुआ है. यहां 12 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. आइए जानते हैं. 

बीजापुर में 12 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार, आज ही कमांडर को सुरक्षा बलों ने किया है ढेर

Naxalites Surredner: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्में की उलटी गिनती शुरू हो गई है. डेडलाइन को महज कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या फिर एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं. आज गुरुवार को पुलिस ने नक्सलियों के कमांडर को मार गिराया है इस बीच बीजापुर जिले में 12 हार्डकोर नक्सली पुलिस के सामने एक साथ सरेंडर करने पुलिस अफसरों के पास पहुंच गए. इसमें कई बड़े नक्सली बताए जा रहे हैं. 

दरअसल प्रदेश में नक्सलियों के सरेंडर और एनकाउंटर का सिलसिला लगातार जारी है. आज गुरुवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह को मार गिराया है. इस बीच 12 हार्डकोर नक्सली एक साथ सरेंडर के लिए पुलिस व सीआरपीएफ के अफसरों के सामने पहुंच गए. इनके मुख्य धारा में लौटने पर अफसरों ने गुलाब देकर इनका स्वागत किया.   

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें. शासन की ‘पूना मारगेम' नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है.

इन नक्सलियों ने किया है सरेंडर 

जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें सोमडू मड़कम दरभा डीविजन डीव्हीसीएम(कटेकल्याण एरिया कमेटी इंचार्ज),हुंगी कुंजाम बटालियन न0 01 पार्टी सदस्या,पायकी कुंजाम कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, आयती मड़कम उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम,चमनलाल कुडियम पश्चिम बस्तर डीविजन सदस्य (एसीएम), पार्वती पुनेम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), सन्ना माड़वी पश्चिम बस्तर डिविजन,शांति कुडियम नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, छोटी तेलम पिता बुधरू तेलम भैरमगढ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, जिम्मो उईका मद्देड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, शमीला मड़कम भैरमगढ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या और हिड़मा माड़वी दरभा डिवीजन पीएलजीए सदस्य ने पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने हथियार डाले हैं. 

ये भी पढ़ें मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का बड़ा कमांडर! बीजापुर के जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ का थोड़ी देर में होगा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com