विज्ञापन

बीजेपी की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने डिप्टी मेयर

बीजेपी की रितु तावड़े और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से संजय घाडी मेयर और डिप्टी मेयर होंगे. बीजेपी ने कहा कि 44 साल बाद बीएमसी में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है.मुंबई की जनता ने शहर के विकास के लिए महायुति पर भरोसा किया है.महायुति का मेयर और डिप्टी मेयर आज नियुक्त हो गए.

बीजेपी की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने डिप्टी मेयर
  • मुंबई नगर निगम के मेयर पद पर रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गई हैं और डिप्टी मेयर के रूप में संजय घडी होंगे
  • बीजेपी ने 44 साल बाद बीएमसी में मेयर पद हासिल किया है, जिससे पार्टी में खुशी की लहर है
  • मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष अमित सताम ने महायुति पर जनता के भरोसे और विकास के कार्यों की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

बीएसी चुनाव नतीजों के बाद सबसे ज्यादा नजर मुंबई के मेयर पद को लेकर थी. बीजेपी ने जीत के बाद बता दिया था कि मुंबई का मेयर उन्हीं का होगा. आज वो बात आधिकारिक रूप से भी सच हो गई. रितु तावड़े मुंबई की नई मेयर होंगी तो वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय घाडी डिप्टी मेयर का पद संभालेंगे. दोनों को निर्विरोध चुना गया है. 

बीजेपी में खुशी की लहर 

मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष अमित सताम ने कहा कि 44 साल बाद बीएमसी में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है.मुंबई की जनता ने शहर के विकास के लिए महायुति पर भरोसा किया है.महायुति का मेयर और डिप्टी मेयर आज नियुक्त हो गए. 

आज बहुत हर्ष की बात है की मुंबई महानगर पालिका में हमारी बीजेपी शिवसेना महागुरु की महापौर श्रीमती रितु तावड़े का बिना विरोध चुनाव हुआ है और साथ ही में उपमहापौर के तौर पर संजय घाडी का चुनाव हुआ है.इन्हें बढ़ाई है.हमने अब तक जानता से जो वादे किए थे उसे पूरा करना का काम महायुति करेगी.रितु तावड़े को प्रशासन की समझ है.जनता को समझती हैं.मुझे पूरा विश्वास है की महानगरपालिका का काम को अच्छे से करेंगी.जन जन के लिए विकास का कार्य किया जा रहा है.
 

कौन हैं रितु तावडे़?

रितु तावड़े महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं और पूर्व नगरसेविका के साथ शिक्षण समिति की अध्यक्ष (MCGM) रही हैं. रितु नागरिकों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और हल करने की क्षमता के लिए पार्टी में जानी जाती हैं.मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने वह वार्ड जीता जहां गुजराती मतदाताओं की संख्या ज्यादा है.वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहती हैं और जनता की शिकायतों को प्रभावी तरीके से हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं.
-2012 चुनाव – वार्ड 121 से जीत दर्ज की
-2017 चुनाव – वार्ड 127 से चुनाव हार गईं
-2025–26 चुनाव – वार्ड 132 से जीत हासिल की

कौन हैं संजय घाडी? 

संजय घाडी एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से डिप्टी मेयर पद के लिए चुने गए हैं. संजय घाडी शिवसेना(शिंदे गुट) के अनुभवी नेता हैं. शिवसेना की ओर से उनके नाम का चयन बताता है कि पार्टी  संगठन के प्रति वफादारी,प्रशासनिक समझ और नगर निगम के अनुभव को मानक रखा गया था. वो बीएमसी में पार्टी की आवाज मजबूती से रखेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com