- मुंबई के चेंबूर इलाके में मरी हुई 20 बिल्लियां मिलने से हड़कंप मचा हुआ है
- मृत बिल्लियों में से कुछ के सिर पर कुचलने और गंभीर चोटों के निशान मिले हैं
- पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
मुंबई में इन दिनों एक सीरियल कैट किलर घूम रहा है, जो लोगों की नजरों से बचकर बिल्लियों को चुन-चुनकर मार रहा है. ये किलर सिर्फ बिल्लियों की हत्या ही नहीं कर रहा बल्कि उनके शव को क्षति- विक्षत कर देता है. बिल्लियों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. मुंबई के चेंबूर में मरी हुई 20 बिल्लियां पाई गई हैं, जिनकी हत्या बेरहमी से की गई. किलर ने उनको सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.
बल्लियों की हत्या किसने की?
बिल्लियों का हत्यारा आखिर है कौन? पुलिस के लिए ये बड़ा सवाल बन गया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि चेंबूर के पंजरापोल इलाके में करीब 20 बिल्लियां मृत पाई गईं. मरी हुई बिल्लियां क्षत-विक्षत हालत में मिली हैं. जिसके बाद RCF पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. ये घटना अगस्त और सितंबर दोनों महनों में देखने को मिली है.
सितंबर में 8 बिल्लियां मृत मिलीं
4 सितंबर को छह बिल्लियां मृत मिलीं. 5 सितंबर को एक बिल्ली और उसका बच्चा मृत पाया गया. बिल्लियों की को आखिर किसने मारा, ये बड़ा सवाल है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. बता दें कि अगस्त महीने में जानवरों की देखभाल करने वाली स्थानीय निवासी रुबीना पठान को अगस्त में कई क्षत-विक्षत बिल्लियां मिली थीं. बिल्लियों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है.
PETA को दी गई बिल्लियों की हत्या की जानकारी
रुबीना पठान ने इस घटना की जानकारी PETA इंडिया को दी. पेटा ने उनकी मदद पुलिस से संपर्क करने में की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने BNS की धारा 325 और 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' से संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर ली.
आरोपी पर 50000 का इनाम घोषित
पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है. PETA इंडिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सजा दिलाने में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है.
बिल्लियों के शवों पर चोट के निशान
बता दें कि मृत मिलीं बिल्लियों के सिर पर हमला किए जाने और चोट के निशान मिले हैं.ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन पर बहुत ही बेरहमी से हमला किया हो. बिल्लियों के शवों की जांच की जा रही है.
ये Video भी देखें:|Costa Rica Jail में पकड़ी गई Cat , कैदियों के मास्टर प्लान को दे रही थी अंजाम, पड़ी गई| TOP NEWS
ये भी पढ़ें-रात में बिल्ली क्यों रोती है? जानिए 3 कारण और इसे रोकने के तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं