Dead Body Recovered: राजधानी मुंबई से सटे वसई-विरार में पिछले 16 दिनों में 6 शव मिलने से इलाके में दहशत है. डेड बॉडीज डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुके वसई-विरार इलाके में पिछले 16 दिन में 6 लाशें बरामद होने से प्रशासन में हड़कंप है. कहीं सिर कटी लाश तो कहीं सड़े-गले शव मिलने से सवाल उठ रहे हैं. बड़ी बात यह है कि वसई-विरार में लाशों के मिलने का सिलसिला पिछले 16 दिनों से थमने का नाम नहीं ले रहा है.
ये भी पढ़ें-बेटे के सामने लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मारा, फिर जंगल में फेंक आया शव, मासूम ने बताया पिता का खौफनाक सच!
रविवार शाम फिर एक अज्ञात का शव मिलने से मचा हड़कंप
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम फिर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मुंबई में दहशत का माहौल है. मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित विरार फाटा के पास कचरे के ढेर में मिले सड़े-गले अज्ञात शव की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इलाके में लगातार शव मिलने से स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा
गौरतलब है वसई-विरार-नालासोपारा क्षेत्र में शव मिलने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है. 21 मार्च को शिरवली (विरार-पूर्व) में महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया, जबकि 5 अप्रैल को विरार-फाटा में पुलिस ने 45-50 उम्र के एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद की है.
ये भी पढ़ें-गले के आर- पार हुआ 11 इंच लंबा सरिया, डाक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला
ये भी पढ़ें-VIDEO: शहर में लड़की घुमा रहा था, रंगेहाथ पकड़ा गया युवक...परिजनों ने पकड़कर धुन दिया
विरार-पूर्व में सबसे पहले मिला एक महिला का सड़ा-मिला शव
पुलिस के मुताबिक गत 21 मार्च 2026 को विरार पूर्व के शिरवली इलाके में पहला शव एक महिला का मिला, जो बेहद ही सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने ही हत्या को अंजाम दिया था. आरोपी पति और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दूसरी लाश 23–24 मार्च नालासोपारा (धानिवबाग) से लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची की एक कुएं में मिली थी. मासूम की मौत की सही वजह साफ नहीं है.
नालासोपारा में बरामद हुआ था एक अज्ञात का सिर कटा शव
बीते 26–27 मार्च 2026 पेल्हार फाटा (नालासोपारा) इलाके में एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ. मार्च अंत में नालासोपारा पश्चिम (डी-मार्ट परिसर) के पास एक नाले में एक महिला का शव मिला. 30–31 मार्च को फूलपाड़ा (विरार) में एक अन्य अज्ञात का शव मिला. वहीं, विरार फाटा (राजमार्ग) में 45-50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव मिला है. यानी 21 मार्च से 5 अप्रैल के बीच अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं