विज्ञापन

Video: अब बस करो ...श्रीलंका में सेल्फी की डिमांड से परेशान हुए वैभव सूर्यवंशी ..आखिर में जोड़ने पड़े हाथ

भारत ए ट्राई-सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका पहुंच गए हैं. श्रीलंका में भी वैभव का जलवा जारी है. सिर्फ 15 साल की उम्र में, वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड तोड दिए हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर धमाका कर दिया है.

Video: अब बस करो ...श्रीलंका में सेल्फी की डिमांड से परेशान हुए वैभव सूर्यवंशी ..आखिर में जोड़ने पड़े हाथ
Vaibhav Sooryavanshi Fever Continue in Sri Lanka:

भारत ए  की टीम ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. भारत ए टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी श्रीलंका पहुंचे हैं. बता दें कि श्रीलंका में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका उदाहरण श्रीलंका के एयरपोर्ट पर दिखा, हुआ ये कि जैसे ही वैभव एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैन्स उनके करीब आने की कोशिश करने लगे और दनादन सेल्फी की डिमांड करने लगे. यही नहीं, शुरू में वैभव ने सभी को सेल्फी दिया लेकिन फैन का सेल्फी लेने का सिलसिला कम नहीं हो रहा था जिससे वैभव परेशान हो गए. यात्रा से आने के कारण उनके चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी. ऐसे में जब सेल्फी लेने का सिलसिला कम नहीं हुआ तो वैभव ने फैन के सामने होथ जोड़कर उन्हें अकेला छोड़ने की अपील की. वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

9 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
13 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
15 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
19 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला 

टी-20 टीम में मिल सकता है मौका

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय दुनिया के ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बीसीसीआई से अपील की है कि वैभव को जल्द से जल्द भारत की सीनियर टीम में शामिल कर लेना चाहिए. आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, "इसका जवाब बहुत आसान है - हां, उन्हें खेलना चाहिए. सच कहूं तो मैंने आईपीएल ज्यादा नहीं देखा, लेकिन मैंने सूर्यवंशी के क्लिप्स देखे और वह कितना जबरदस्त टैलेंट है"

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "भारत के पास ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट है जिन्हें वे खिला सकते हैं और खिलाना भी चाहिए, लेकिन आखिर में, कोई खिलाड़ी चुने जाने के लिए इतना मजबूत, इतना कंसिस्टेंट और इतना जबरदस्त दावा पेश करता है..आखिर में, आपको कहना ही पड़ता है कि मुझे परवाह नहीं कि हम किसे बाहर कर रहे हैं, इस लड़के को तो खेलना ही चाहिए."

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IN- श्रेयस अय्यर कप्तान, सूर्या OUT.. भारतीय टी-20 टीम में होंगे 5 बड़े बदलाव !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com