विज्ञापन

गले मिलने के बहाने काटा गला! शिवसेना उद्धव गुट के नेता पर हमला, बीच चौराहे पर हुई वारदात

छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता अंबादास म्हस्के पर चौराहे पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी ने “मजाक” के बहाने गले लगाकर चाकू से गला काटने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल नेता का अस्पताल में इलाज जारी है.

गले मिलने के बहाने काटा गला! शिवसेना उद्धव गुट के नेता पर हमला, बीच चौराहे पर हुई वारदात

Shiv Sena Leader Attack: दोस्ती का हाथ बढ़ाकर गले मिलने का बहाना और फिर अचानक हमला. यह वारदात सुनकर हर कोई सन्न रह जाएगा. शिवसेना (उद्धव गुट) के उपजिल्हा प्रमुख अंबादास म्हस्के पर बीच चौराहे पर इस तरह जानलेवा हमला किया गया, जिसने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी ने पहले “मजाक” का सहारा लिया और अगले ही पल चाकू निकालकर गला रेत दिया.

मोहसिन शेख की रिपोर्ट...

चौराहे पर की खौफनाक वारदात

यह पूरी घटना छत्रपती संभाजीनगर के बाबा पेट्रोल पंप चौराहे पर हुई, जहां आरोपी ने सुनियोजित तरीके से शिवसेना नेता को बुलाया था. जैसे ही अंबादास म्हस्के मौके पर पहुंचे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है. कुछ ही सेकंड में माहौल सामान्य बातचीत से खूनी हमले में बदल गया.

“मजाक कर रहा था” कहकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राम बोडखे ने पहले फोन कर म्हस्के को मिलने के लिए बुलाया. दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई. इसी दौरान आरोपी ने हंसते हुए कहा, “मैं तो बस मजाक कर रहा था” और गले मिलने के लिए आगे बढ़ा. लेकिन जैसे ही म्हस्के उसके करीब आए, आरोपी ने छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और सीधे उनके गले पर वार कर दिया.

हमले के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

इस अचानक हुए हमले में अंबादास म्हस्के गंभीर रूप से घायल हो गए. खून से लथपथ हालत में वे वहीं गिर पड़े. इधर, हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही क्रांति चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नेता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राम बोडखे इलाके का आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर जाना जाता है. क्रांति चौक पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस अब इस हमले के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है. शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Leader Attack, Aurangabad Stabbing Incident, Maharashtra Crime News, Political Leader Attack India, Attempted Murder Case India, Knife Attack Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com