विज्ञापन

बेटे के सामने लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मारा, फिर जंगल में फेंक आया शव, मासूम ने बताया पिता का खौफनाक सच!

Wife Brutal Murder: बेटे के सामने उसकी मां की निर्दयता से कत्ल करने और उसके शव को जंगल में फेंकने वाले पति के क्रूरतम अपराध को उसके 7 वर्षीय बेटे ने सामने ला दिया. मौत से पहले दो दिनों तक मृतका से मायके वालों की बात नहीं हुई तो थाने में शिकायत दर्ज कराया गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ.

बेटे के सामने लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मारा, फिर जंगल में फेंक आया शव, मासूम ने बताया पिता का खौफनाक सच!
HUSBAND KILLED WIFE IN FRONT OF SON

Dowry Murder: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार को सामने आए एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, जब पता चला कि महज पांच साल की शादीशुदा जिंदगी में एक पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को बड़ी ही बेदर्दी से जंगलों में फेंक आया. पति ने यह जघन्य अपराध अपने मासूम बच्चे के सामने किया, जिसके बयान के बाद आरोपी पति सलाखों के पीछे जा चुका है. 

बेटे के सामने उसकी मां की निर्दयता से कत्ल करने और उसके शव को जंगल में फेंकने वाले पति के क्रूरतम अपराध को उसके 7 वर्षीय बेटे ने सामने ला दिया. मौत से पहले दो दिनों तक मृतका से मायके वालों की बात नहीं हुई तो थाने में शिकायत दर्ज कराया गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ.

ये भी पढ़ें-Honor Killing: लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, हत्या के बाद शव दफनाने जा रहा परिवार पकड़ा गया

5 साल भी नहीं टिकी शादी, दहेज की भेंट चढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव के गौतम खरवार से साल 2020 में ब्याही मृतका सोनी खरवार की शादीशुदा जिदंगी 5 साल भी नहीं टिक सकी और वह दहेज की भेंट चढ़ गई.चकिया गांव निवासी सोनी खरवार के साथ अनहोनी की आशंका तब हुई जब बहनों से उसकी दो दिनो तक बात नहीं हो पाई, अनहोनी के शक के बहनों ने जीजा को फोन किया, तो जीजा बात घुमाया जिससे मायके पक्ष का शक गहरा गया.

पुलिस ने जंगल से बरामद किया मृतका का शव 

दहेज हत्या की आंशका में मृतका सोनी खरवार के मायके के लोग सदर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की जांच के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराया. थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही तत्परता दिखाई और  एक सनसनीखेज हत्याकांड की हकीकत सामने आ गई. पुलिस ने मृतक के पति गौतम को शक के आधार हिरासत में ले लिया और पूछताछ में सच सामने आ गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव भी बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

गौतम खरवार शादी के बाद से ही मृतका सोनी दहेज के लिए प्रताड़ित की जाती रही. मायके वाले मुंह बंद करने के लिए जमीन बेचकर पैसे भी दिए, लेकिन आरोपी का पेट नहीं भरा. मायकों वाले के द्वारा पूछताछ की गई तो हत्यारोपी पति के गोल-मोल जवाब दिया, इससे दहेज हत्या की आशंका गहरा गई, बहनें थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

मासूम बेटे ने खोली मां के हत्यारे पिता की पोल

मृतका की बहनों का आरोप है कि गौतम खरवार ने घर में लोहे की रॉड से पत्नी सोनी की पीटकर उसकी बहन की हत्या को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को चार पहिया वाहन से नौगढ़ के जंगलों में ले जाकर फेंक दिया. मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि मृतका के 7 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को  पिता को मारते देखा था. मासूम ने पिता को लोहे के रॉड से मां को मारते और फिर पिता को मां की लाश को घर से बाहर ले जाते देखा था. 

उत्तर प्रदेश में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी

मृतका सोनी खरवार के मायके में उसकी बहनों के अलावा कोई नहीं था, उसके माता-पिता बहुत पहले दुनिया छोड़कर जा चुके हैं. शादी के बाद से ही दहेज उत्पीड़न की शिकार रही मृतका की मदद के लिए बहनों ने जमीन का एक टुकड़ा बेचकर उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ काम नहीं आया और एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई. बहन की हत्या के लिए बहनों ने आरोपी जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-Honor Killing: लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, हत्या के बाद शव दफनाने जा रहा परिवार पकड़ा गया

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या और जंगल में शव छुपाने की बात कबूली

मायके पक्ष की शिकायत पर हिरासत में लिए गए पति गौतम खऱवार ने पुलिसिया पूछताछ में पत्नी की हत्या का जुर्म और शव को जंगल में छुपाने की बात कबूल कर ली है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि पति की निशानदेही पर जंगल से मृतका का शव बरामद कर लिया गया. चंदोली पुलिस अधीक्षक कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, जरूरत पड़ी सीन रीक्रिएट भी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-गले के आर- पार हुआ 11 इंच लंबा सरिया, डाक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला

मामले का एक और पक्ष भी सामने आया है. पत्नी हत्या का आरोपी गौतम खरवार के पड़ोसियों की मानें तो गौतम बहुत सीधा-साधा इंसान है. मृतका उसके साथ और उसकी मां के साथ मारपीट कर रही थी. उनके मुताबिक घटना वाले दिन अपनी मां के साथ मारपीट होता देख गौतम से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी की हत्या को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: शहर में लड़की घुमा रहा था, रंगेहाथ पकड़ा गया युवक...परिजनों ने पकड़कर धुन दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com