विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

फ्लैट में मिली मां-बेटे की सड़ी-गली लाश, जहर खाने से पहले लैपटॉप में लिखा था सुसाइड नोट

महाराष्ट्र के थाणे जिले में डिप्रेशन की वजह से 72 साल की वृद्ध महिला अपने 42 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

Also Read in
फ्लैट में मिली मां-बेटे की सड़ी-गली लाश, जहर खाने से पहले लैपटॉप में लिखा था सुसाइड नोट
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाणे:

महाराष्ट्र के थाणे जिले में डिप्रेशन की वजह से 72 साल की वृद्ध महिला अपने 42 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. इस घटना के बारे में तब पता चला, जब रविवार को मीनाक्षी अय्यर और उनके बेटे वेंकटेश्वरन अय्यर के पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की. स्थानीय पुलिस के मुताबिक पड़ोसी का कहना है कि मीरा रोड स्थित उनके फ्लैट से बदबू आई तो उन्होंने इसकी जानकारी दी.

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, एक विधायक समेत टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल

जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो उन्हें दो सड़े-गले शव बिस्तर पर पड़े मिले. अधिकारी ने बताया कि वेंकटेश्वरन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. उन्होंने बताया, मीनाक्षी का पैर हाल ही में दो बार फ्रैक्चर हो गया था. पुलिस को वेंकटेश्वरन के लैपटॉप में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कहा गया था कि डिप्रेशन के कारण दोनों ने जहर खाया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Video: दिल्‍ली पुलिस ने किया कई वारदातों को सुलझाने का दावा

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane, Software Engineer, Committed Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com