विज्ञापन

5 मिनट का रास्ता पौना घंटे में; ठाणे के गड्ढों से परेशान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो में हुआ बच्चे का जन्म

ठाणे के भिवंडी में खराब और गड्ढों से भरी सड़कों के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर एक गर्भवती महिला की ऑटो-रिक्शा में ही डिलीवरी हो गई. 5 से 10 मिनट का रास्ता तय करने में करीब पौना घंटा लग गया. राहत की बात है कि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं.

5 मिनट का रास्ता पौना घंटे में; ठाणे के गड्ढों से परेशान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो में हुआ बच्चे का जन्म
5 मिनट का रास्ता पौना घंटा लगा, गर्भवती महिला ने रिक्शे में दिया बच्चे को जन्म
ठाणे:

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बदहाल सड़कों और गड्ढों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो-रिक्शा में प्रसव के लिए मजबूर कर दिया. अजमेर नगर निवासी वर्षा कमलेश यादव को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उन्हें ऑटो-रिक्शा से भिवंडी उप-जिला अस्पताल ले जा रहे थे. सामान्य तौर पर 5 से 10 मिनट में तय होने वाला रास्ता गड्ढों और खराब सड़क की वजह से करीब आधा से पौना घंटा लग गया. रास्ते में लगातार झटकों और देरी के कारण महिला ने कल्याण नाका परिसर के पास ऑटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया. राहत की बात रही कि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं. ठाणे से NDTV के लिए भूपेंद्र अंबावने की रिपोर्ट.

अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में प्रसव

जानकारी के अनुसार, भिवंडी के अजमेर नगर इलाके की रहने वाली वर्षा कमलेश यादव को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो-रिक्शा किया. परिवार का इरादा उन्हें जल्द से जल्द भिवंडी उप-जिला अस्पताल ले जाने का था, लेकिन रास्ते की हालत ने मुश्किल बढ़ा दी. शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ऑटो चालक को वाहन बेहद धीमी गति से चलाना पड़ा. रास्ते में लगातार लग रहे झटकों से वर्षा की स्थिति और गंभीर हो गई.

5 मिनट का रास्ता पौना घंटा लगा

परिजनों के अनुसार, जिस दूरी को सामान्य स्थिति में करीब 5 से 10 मिनट में पूरा किया जा सकता था, उसे तय करने में करीब आधा से पौना घंटा लग गया. इसी देरी के चलते कल्याण नाका के पास हालात ऐसे बने कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो-रिक्शा में डिलीवरी करानी पड़ी. घटना के बाद आनन-फानन में मां और नवजात शिशु को भिवंडी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है.

बदहाल सड़कों पर उठे सवाल

इस घटना ने भिवंडी की सड़क व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की खराब सड़कें रोजाना हादसों, जाम और आम लोगों की परेशानी का कारण बन रही हैं. नागरिकों का आरोप है कि बरसात के मौसम में गड्ढों की समस्या और बढ़ गई है, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें : MP के मंडला में ना एंबुलेंस मिली,ना डॉक्टर...महिला ने ऑटो में जन्मे 4 बच्चे, चारों की मौत

यह भी पढ़ें : दर्द से परेशान थी गर्भवती महिला, तभी रास्ते में खराब हो गया ऑटो, फिर छोटी बच्ची ने ऐसे की मदद - देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane News, Bhiwandi News, Potholes, Pregnant Woman Delivery, Auto Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com