विज्ञापन

8 छक्के, 7 चौके, 50 गेंद में 100 रन, पप्पू यादव के बेटे सार्थक का धमाका, DPL में अकेले लूट ली महफिल, VIDEO

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला दिल्ली प्रीमियर लीग में खुब चला है. उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को जीत दिलाई है.

8 छक्के, 7 चौके, 50 गेंद में 100 रन, पप्पू यादव के बेटे सार्थक का धमाका, DPL में अकेले लूट ली महफिल, VIDEO
पप्पू यादव और सार्थक रंजन

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला बीते बुधवार (पांच अगस्त 2026) को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला जमकर चला. जिसके बदौलत उनकी टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से जीत के लिए मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सार्थक ने अपनी टीम की तरफ से पारी का आगाज किया. इस बीच वह 50 गेंदों में 190.00 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ छक्के और सात शानदार चौके देखने को मिले. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए यश भाटिया ने भी अर्धशतक जड़ा. वह 34 गेंदों में 155.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 53 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके बदौलत टीम एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही. 

सिमरजीत सिंह और आशीष मीना को मिली दो-दो सफलता

विपक्षी टीम की तरफ से लक्ष्य का बचाव करते हुए सिमरजीत सिंह और आशीष मीना ही विकेट चटका पाए. दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. सिमरजीत सिंह ने वैभव कांडपाल (05) और अर्नव बुग्गा (09) को अपने जाल में फंसाया, जबकि आशीष मीना ने कैप्टन सार्थक रंजन (95) और भरत सिंधवानी (01) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

171 रन बनाने में कामयाब हुई थी ईस्ट दिल्ली राइडर्स

इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सुजल सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 50 गेंदों में 164.00 की स्ट्राइक रेट से 82 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले. उनके अलावा वैभव बैसला 12 गेंद में 19 और अर्पित राणा 17 गेंद में 18 रन बनाने में कामयाब रहे. 

मयंक डागर ने चटकाए दो विकेट 

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मयंक डागर रहे. जिन्होंने दो ओवरों में 16 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता की. उनके अलावा विकास दीक्षित और वैभव कांडपाल के खाते में एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- IND vs SL: याद है आपको 'ऑक्सीजन सिलेंडर वाला मैच'? सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, खिलाड़ी कर रहे थे उल्टी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sarthak Ranjan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com