विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

मुंबई का तारादेव है देश का सबसे मंहगा इलाका, जमीन के भाव सुनकर छूट जाएंगे पसीने

संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है.

मुंबई का तारादेव है देश का सबसे मंहगा इलाका, जमीन के भाव सुनकर छूट जाएंगे पसीने
  • 56,200 रुपये प्रति वर्ग फुट है जमीन की कीमत
  • एनरॉक कंपनी ने 10 सबसे मंहगे इलाकों की सूची
  • कोलकाता का अलीपुर 10वां सबसे मंहगा इलाका
मुंबई:

दक्षिणी मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका है. यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक है. संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है. एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली और महालक्ष्मी इलाके का स्थान रहा जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट है.

शख़्स ने अपने दोस्त की 3 साल की मासूम बच्ची को सातवीं मंजिल से नीचे फेंका, मौत

एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है. कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफूट की दर से दक्षिणी मुंबई का तारदेव इलाका पहले स्थान पर रहा है. चेन्नई का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफूट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफूट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट के साथ सातवें स्थान पर रहा. 

मुंबई की तेज बारिश में भी साइकिल चलाते दिखे सलमान खान, जानें क्या थी वजह

दिल्ली का करोलबाग 13,500 रुपये प्रति वर्ग फुट  के साथ छठे स्थान पर रहा. गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्ग फुट के साथ नौवें स्थान पर रहा. पुणे का कोरेगांव तथा कोलकाता का अलीपुर क्रमश: 12,500 रुपये प्रति वर्ग फुट और 11,800 रुपये प्रति वर्ग फुट के साथ आठवें तथा दसवें स्थान पर रहा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tardeo, Mumbai, Most Expensive Residential Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com