असदुद्दीन ओवैसी.
- ओवैसी पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं
- ओवैसी का पीएम मोदी पर तीन तलाक पर निशाना
- ओवैसी - तीन तलाक पर कानून छलावा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक आज रात एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि सांसद को जूता नहीं लगा और आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे के खिलाफ बोल रहे थे तभी यह घटना हो गई. ओवैसी ने कहा, ‘‘ मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं. ये सभी निराश लोग हैं जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उन लोगों में से हैं जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र डाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं. हैदराबाद के सांसद ने कहा, ‘‘यह हमें उनके खिलाफ सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं.’’
यह भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, बोले - '15 लाख नहीं तो 15 हजार ही दे दो मित्रों'
जोन तीन के पुलिस उपायुक्त विरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ओवैसी पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि ओवैसी तीन तलाक पर केंद्र सरकार के रुख को एक छलावा बताते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक रैली में कहा था कि इस मसले पर महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कहना तो महज एक बहाना है. दरअसल इनका असली निशाना शरियत है.
यह भी पढ़ें : ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा, 'पद्मावत' बकवास फिल्म है, इसे न देखें
इसके साथ ही उन्होंने तीन तलाक से पीडि़त महिलाओं की गुजर-बसर के लिए हर महीने 15 हजार रुपये के बजटीय प्रावधान की बात भी कही. ओवैसी के मुताबिक सरकार को बजट में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन महिलाओं को तीन तलाक दिया गया है, उनको हर महीने 15 हजार रुपये गुजारे के लिए मिले. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख नहीं तो 15 हजार ही दे दो मित्रों.
VIDEO: ओवैसी से खास बातचीत
उल्लेखनीय है कि तीन तलाक संबंधी बिल पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पास हो चुका है लेकिन राज्यसभा में पारित नहीं हो सका. (भाषा की रिपोर्ट पर आधारित)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं