विज्ञापन

महाराष्ट्र के सतारा में नाले की पुलिया से जा भिड़ी कार, हुई चकनाचूर, 3 की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कार से अचानक ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और कार सीधे सड़क किनारे बने नाले की पुलिया की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. 

महाराष्ट्र के सतारा में नाले की पुलिया से जा भिड़ी कार, हुई चकनाचूर, 3 की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा.
मुंबई:

महाराष्ट्र के सतारा में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह सड़क हादसा सातारा के फलटण में हुआ. एक तेज रफ्तार कार के नाले की पुलिया से टकराने से तीन लोगों की जान चली गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का शिकार सभी लोग  कमिंस कंपनी के कर्मचारी थे. मृतकों में उत्तर प्रदेश (अयोध्या) और झारखंड के निवासी शामिल हैं.

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस भीषण सड़क हादसे में मोहम्मद हुसैन (अयोध्या, उत्तर प्रदेश), अनिल हेम्ब्रम (जमशेदपुर, झारखंड) और सदानंद मुर्ती (जमशेदपुर, झारखंड)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं सौरभ कुमार (झारखंड) और एमडी. सितारे (बिहार) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

नाले की पुलिया की दीवार से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार से अचानक ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और कार सीधे सड़क किनारे बने नाले की पुलिया की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. 

ये भी पढ़ें-7 महीने की प्रेगनेंट लेकिन फिर भी फुल ट्रेनिंग, एक खिलाड़ी और मां की कहानी, वानहेवरमेट की तस्वीर बनी मिसाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Accident, Satara Accident News, Car Accident, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com