विज्ञापन

MNS ने शिवसेना (UBT) से मांगी BMC में एक मनोनीत पार्षद सीट, क्या मानेंगे उद्धव?

एमएनएस नेता यशवंत किल्लेदार ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि शिवसेना (यूबीटी) को मिलने वाली तीन सीटों में से एक सीट एमएनएस को दी जानी चाहिए.

MNS ने शिवसेना (UBT) से मांगी BMC में एक मनोनीत पार्षद सीट, क्या मानेंगे उद्धव?
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीएमसी में मनोनीत नगरसेवक की एक सीट की शिवसेना से मांग की है
  • बीएमसी में मनोनीत नगरसेवकों की संख्या इस बार पांच से बढ़ाकर दस कर दी गई है
  • मनोनीत नगरसेवक नियुक्ति के लिए किसी पार्टी को कम से कम 22.7 मतों की आवश्यकता होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बीएमसी में मनोनीत नगरसेवक की एक सीट की मांग की है. 227 निर्वाचित नगरसेवकों वाली नई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पहली बार 10 मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति होगी. इससे पहले बीएमसी में केवल 5 मनोनीत नगरसेवक होते थे.

बीएमसी में मनोनीत नगरसेवकों के पीछे की सियासत

साल 2023 में मुंबई महानगरपालिका अधिनियम में संशोधन के बाद मनोनीत नगरसेवकों की अधिकतम संख्या 5 से बढ़ाकर 10 कर दी गई. नए नियमों के तहत, किसी भी महानगरपालिका में कुल नगरसेवकों की संख्या के 10 प्रतिशत तक या अधिकतम 10 मनोनीत नगरसेवक (जो भी कम हो) नियुक्त किए जा सकते हैं. बीएमसी में यह संख्या 10 तय की गई है.

मनोनीत नगरसेवक नियुक्त करने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 22.7 मतों की जरूरत होगी, क्योंकि सभी 227 निर्वाचित नगरसेवक मनोनीत नगरसेवकों के लिए मतदान करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?

संख्याबल के आधार पर, महायुति (भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना) को लगभग 6 मनोनीत नगरसेवक मिलने की संभावना है. इसके बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को 3 मनोनीत नगरसेवक और कांग्रेस को एक मनोनीत नगरसेवक मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अन्य दलों के पास आवश्यक संख्याबल न होने के कारण उन्हें मनोनीत नगरसेवक मिलने की संभावना नहीं है.

शिवसेना (यूबीटी) से एमएनएस की मांग

शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ चुकी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने अब शिवसेना (यूबीटी) के हिस्से में आने वाली तीन मनोनीत नगरसेवक की सीटों में से एक सीट की मांग की है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिवसेना (यूबीटी) इस मांग को स्वीकार करती है?

एमएनएस नेता यशवंत किल्लेदार का बयान

एमएनएस के गटनेते और नगरसेवक यशवंत किल्लेदार ने कहा कि बीएमसी में मनोनीत नगरसेवकों की संख्या अब 10 हो गई है और उनका वितरण संख्याबल के आधार पर होता है. उनके अनुसार, भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को मिलाकर 6 मनोनीत नगरसेवक मिलेंगे, शिवसेना (यूबीटी) को 3 और कांग्रेस को एक मनोनीत नगरसेवक मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने यह भी कहा कि एमआईएम और एमएनएस के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है, इसलिए उनके लिए मनोनीत नगरसेवक पाने का प्रश्न नहीं उठता. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एमएनएस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि शिवसेना (यूबीटी) को मिलने वाली तीन सीटों में से एक सीट एमएनएस को दी जानी चाहिए.

बीएमसी में दलों की संख्या:

  • भाजपा – 89
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) – 65
  • शिवसेना – 29
  • कांग्रेस – 24
  • एमएनएस – 6
  • एमआईएम – 8
  • एनसीपी – 3
  • सपा – 2
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) – 1
  • कुल – 227
     

ये भी पढ़ें: BMC मेयर का चुनाव निर्विरोध नहीं होगा? उद्धव ठाकरे की शिवसेना उतार सकती है अपना उम्मीदवार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com