विज्ञापन

BMC मेयर का चुनाव निर्विरोध नहीं होगा? उद्धव ठाकरे की शिवसेना उतार सकती है अपना उम्मीदवार

बीएमसी में महायुति के पास पार्षदों का बहुमत है, ऐसे में महायुति का मेयर और उप महापौर आसानी से चुनकर आ सकते हैं, संख्याबल नहीं होने के बावजूद भी शिवसेना(UBT) मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.

BMC मेयर का चुनाव निर्विरोध नहीं होगा? उद्धव ठाकरे की शिवसेना उतार सकती है अपना उम्मीदवार

मुंबई में 11 फरवरी को बीएमसी में मेयर और उप मेयर पद का चुनाव होने वाला है. बीएमसी में महायुति के पास पार्षदों का बहुमत है, ऐसे में महायुति का मेयर और उप महापौर आसानी से चुनकर आ सकते हैं, संख्याबल नहीं होने के बावजूद भी शिवसेना(UBT) मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है, इस संदर्भ में अंतिम फैसला लेने के लिए आज दोपहर में मातोश्री में बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में उद्धव ठाकरे, शिवसेना(UBT) के मुंबई के विधायक और कुछ पार्षद मौजूद रहेंगे. 7 तारीख को नामांकन दाखिल करना है और 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर पद का चुनाव होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com