विज्ञापन

भारी बारिश ने रोक दी रफ्तार, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर महाजाम, रेंगती दिखी गाड़ियां, VIDEO

Mumbai-Bengaluru Highway: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में भारी बारिश और जलभराव का असर मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर भी दिखा. कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतारे देख लगा वाहन मानो चींटी की तरह रेंग रहे हों.

भारी बारिश ने रोक दी रफ्तार, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर महाजाम, रेंगती दिखी गाड़ियां, VIDEO
pune rain waterlogging
  • महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीती रात हुई भारी बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया लेकिन आफत भी लाई
  • बारिश के कारण मुंबई‑बेंगलुरु हाईवे पर जलभराव हुआ जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
  • जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते कई लोग वाहनों में फंस गए और आवाजाही प्रभावित हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

हे भगवान तेरी ये कैसी माया, कहीं गर्मी से उबलते शहर तो कहीं बारिश से मौसम सुहाना...जहां देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और लू के कहर से जूझ रहे हैं,वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीती रात भारी बारिश राहत के साथ आफत लेकर आई. इसका सबसे ज्यादा असर मुंबई‑बेंगलुरु हाईवे पर दिखा. कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतारे देख लगा वाहन मानो चींटी की तरह रेंग रहे हों. इस महाजाम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. पीक आवर्स में बारिश से उपजे जलभराव के चलते भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला जिससे कई लोग फंस गए. 

बारिश राहत के साथ लाई आफत 

सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया. इसके अलावा कार्यालय समय और वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण भी यातायात पर भारी दबाव रहा.इसी के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और शहर से जुड़ने वाली सड़कों पर वाहनों की गति काफी कम हो गई.कई स्थानों पर वाहन सचमुच रेंगते नजर आए. बानेर, म्हालुंगे, हिंजेवाड़ी, वाकड और बालेवाड़ी इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर थी.आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों, ऑफिस जाने वाले नागरिकों और पुणे के दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. बताया गया कि कुछ ड्राइवरों को तो कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में एक से दो घंटे लग गए. 

ट्रैफिक पुलिस के लिए भी बनी चुनौती

भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाना पड़ा.इससे यातायात की गति और धीमी हो गई. कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हुईं, जिससे यातायात जाम बढ़ गया. पुणे मेट्रो के अंदर तो बारिश के चलते पानी लीक हो गया जिसके बाद वहां यात्री इधर-उधर बचते दिखे. इसका वीडियो भी सामने आया है.ट्रैफिक पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लगातार बारिश और वाहनों की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती बन गई.
 

यह भी पढ़ें- पुणे मेट्रो में घुसा पानी, खुद को भीगने से बचाने में जुटे रहे यात्री, देखें VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com