विज्ञापन

महाराष्ट्र में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसों से पीटा, नारियल से सिर पर मारा; VIDEO आया सामने

Priests Beat Devotees in Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट की घटना ने लोगों को चौंका दिया है. वायरल वीडियो में पुजारियों को श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.

महाराष्ट्र में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसों से पीटा, नारियल से सिर पर मारा; VIDEO आया सामने
श्रद्धालुओं को पीटते पुजारी.

Jyotiba Temple Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक घटना सामने आई है, जहां 15-20 पुजारियों का एक समूह दो श्रद्धालुओं को बेरहमी से पीटता दिख रहा है. श्रद्धालुओं के जमीन पर गिर जाने पर भी उन्हें लातों से पीटा जा रहा है. यह मामला ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर की है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं के सिर पर वार किया है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ ही यह बदसलूकी से लोगों में आक्रोश फैल गया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच उस समय हुई, जब मंदिर में आरती और सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा चल रही थी. मंदिर प्रशासन का कहना है कि कुछ श्रद्धालु सासन-काठी लेकर प्रदक्षिणा के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार कर रहे थे. आरोप है कि उन्होंने आरती में व्यवधान डाला, पुजारियों पर गुलाल फेंका और उनकी पारंपरिक पगड़ियां गिराईं, जिससे तनाव बढ़ गया.

श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में खींचकर पीटा

बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के अंदर खींचकर उनके साथ मारपीट की. वायरल वीडियो में कुछ लोग डर के कारण भागते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ को पकड़कर वापस लाकर पीटे जाने के आरोप भी सामने आए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. वहीं, देवस्थान समिति का दावा है कि पहले श्रद्धालुओं को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बल का प्रयोग आवश्यकता से अधिक था.

मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग भी उठ रही है.

सासनकाठी भगवान ज्योतिबा का एक पवित्र और भव्य 'राजदंड' (राजसी छड़ी) है, जिसे श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के प्रतीक के रूप में 50 से 70 फीट ऊंचे बांस के खंभों को सजाकर अपने कंधों पर संतुलित करते हुए मंदिर की प्रदक्षिणा और नृत्य करते हैं.

ये भी पढ़ें- यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com