विज्ञापन

यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़

छत्रपति संभाजीनगर शहर के नारेगांव इलाके में सामने आए अवैध गर्भपात और लिंग निर्धारण रैकेट की जड़ें काफी गहरी होने का खुलासा जांच में हुआ है.

यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़
गिरफ्तार दोनों आरोपी.
छत्रपति संभाजीनगर:

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक अवैध गर्भपात और लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. खास बात यह है कि इस रैकेट को चलाने के आरोप में गिरफ्तार लोगों ने यूट्यूब से लिंग जांच और गर्भपात की ट्रेनिंग ली थी. यह मामला छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव से सामने आया है. एआईईडीसी सिडको पुलिस ने शनिवार को पिसादेवी इलाके में जाल बिछाकर इस मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने केवल यूट्यूब के जरिए लिंग जांच का प्रशिक्षण लिया था.

गिरफ्तार आरोपियों में वार्डबॉय राहुल मानिकराव झोंड और डॉक्टर सतीश सोनवणे के पूर्व चालक सोमनाथ परसराम बारसे शामिल हैं. अदालत ने दोनों को 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

महिला कर्मी को डमी मरीज बनाकर पुलिस ने पकड़ा रैकेट

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला कर्मचारी को डमी मरीज बनाकर कार्रवाई की. लिंग निर्धारण के लिए 14 हजार रुपये का सौदा तय किया गया था. तय योजना के अनुसार आरोपी कार से पिसादेवी पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपियों से विदेशी कंपनी का पोर्टेबल सोनोग्राफी प्रोब और एक टैब जब्त किया गया है.

इस बीच, इस रैकेट का मुख्य सरगना डॉक्टर सतीश सोनवणे और संबंधित महिला का पति सपकाळ अभी फरार है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.मालूम हो कि पहले भी कई जगहों पर अवैध लिंग जांच के मामले पकड़े गए है. लेकिन कोई आदमी यूट्यूब से सीखकर इस तरह गैरकानूनी काम में लिप्त हो ऐसा बहुत कम होता है. 

यह भी पढ़ें  - नर्सिंग होम में चल रहा था भ्रूण के लिंग की जांच का गोरखधंधा, छापा मारा तो खुला राज

(छत्रपति संभाजीनगर से आवेश गंगाधरराव तांडले की रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatrapati Sambhajinagar, Chhatrapati Sambhajinagar News, Illegal Sex Determination Tests, Illegal Abortion, Sex Determination Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com