विज्ञापन

कोल्हापुर: दामाद के लिए बनवाई डेढ़ किलो चांदी की 'कोल्हापुरी चप्पल', अनोखे तोहफे की हर तरफ चर्चा

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ससुर ने अपने दामाद के लिए चांदी से बनी कोल्हापुरी चप्पल तैयार करवाई, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है. अब ये मामला इंटरनेट की दुनिया में खूब धूम मचा रहा है.

कोल्हापुर: दामाद के लिए बनवाई डेढ़ किलो चांदी की 'कोल्हापुरी चप्पल', अनोखे तोहफे की हर तरफ चर्चा

महंगाई के इस दौर में सोना-चांदी भले ही आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा हो, लेकिन शौक और रिश्तों की गर्माहट जब एक साथ मिलती है, तो फिर कीमतें मायने नहीं रखतीं. कुछ ऐसा ही दिलचस्प और अनोखा नजारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपने दामाद के लिए ऐसा खास तोहफा तैयार करवाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

कोल्हापुर में एक शख्स ने अपने दामाद के स्वागत को यादगार बनाने के लिए डेढ़ किलो चांदी की ‘कोल्हापुरी चप्पल' बनवाई है. यह चप्पल न सिर्फ देखने में पारंपरिक है, बल्कि अपनी कीमती बनावट की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इस खास जोड़ी को तैयार करने के लिए कोल्हापुर के एक कारीगर ने करीब आठ दिनों तक कड़ी मेहनत की.

चांदी की इस चप्पल की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि इसे बनाने के लिए कारीगर को 22 हजार रुपये मजदूरी दी गई. जानकारी के मुताबिक, सांगली जिले के एक संपन्न परिवार से जुड़े ससुर ने अपने शौक और दामाद के स्वागत को खास बनाने के लिए यह फैसला लिया. इसके लिए उन्होंने खास तौर पर कोल्हापुर के कारीगरों से संपर्क कर यह पारंपरिक लेकिन बेहद आलीशान चप्पल तैयार करवाई.

फिलहाल, इस चांदी की ‘कोल्हापुरी चप्पल' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वैसे ही कोल्हापुरी चप्पल प्राडा विवाद के बाद दुनियाभर में सुर्खियां बटोर चुकी है. शादी-ब्याह के इस सीजन में इस अनोखे तोहफे ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolhapur Silver Chappal, Silver Kolhapuri Chappal Gift, Unique Gift Son In Law, 1.5 Kg Silver Slippers, Expensive Wedding Gift India, Kolhapuri Chappal Viral News, Sangli Father In Law Gift, Luxury Traditional Footwear, Indian Wedding Unique Gift, Silver Footwear Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com