विज्ञापन

Maharashtra: पत्नी और ससुराल वालों से झगड़ा कर 5वीं मंजिल की खिड़की पर चढ़ा, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

Man Rescued from Apartment: पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था. रविवार को शराब के नशे में वह ससुराल पहुंच गया, जहां मारपीट हो गई. इसके बाद जब लौटा तो रास्ते में अपार्टमेंट की छत पर जा पहुंचा.

Maharashtra: पत्नी और ससुराल वालों से झगड़ा कर 5वीं मंजिल की खिड़की पर चढ़ा, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

Nagrapur Hindi News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रात को एक शख्स अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया, जहां वह खिड़की के छज्जे पर जा बैठा. वह पत्नी से झगड़ा और ससुराल वालों से मारपीट के बाद यहां पहुंच था. सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दमकल टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. उसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया है. जब बच गया तो उसने रोते हुए पुलिस को पूरी कहानी बताई और जान बचाने के लिए उनका आभार जताया.

पता चला है कि आकाश नामक इस युवक का पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था. रविवार को आकाश शराब के नशे में अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसके बाद वह वहां से निकलकर रामदासपेठ स्थित आशीष अपार्टमेंट में घुस गया और छत पर जा पहुंचा.

पहले पाइप के सहारे उतरने की कोशिश की

नशे में उसने पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की के बाहर एक संकीर्ण छज्जे पर फंस गया. नशे में होने के कारण उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था. फिर रात में किसी की नजर अपार्टमेंट की ओर पड़ी तो खिड़की के छज्जे पर आकाश दिखा. इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई.

फिर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर उसने खिड़की के छज्जे से उतार लिया. जब बच गया तो उसने रोते हुए पुलिस को सारी जानकारी दी, फिर सभी का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- 'खाना खाकर आता हूं', इतना कहकर यरवदा जेल से भाग गया कैदी, काट रहा था उम्रकैद की सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagrapur Hindi News, Maharashtra Hindi News, Nagpur Police, Man Rescued From Apartment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com