विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2018

PNB घोटाला : सीबीआई ने बैंक अधिकारियों समेत 10 को किया गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) घोटाले की चल रही जांच के दौरान सीबीआई (CBI) ने बुधवार को कई जगहों पर छापे मारे और आठ बैंक अधिकारियों और दो निजी कंपनियों के निदेशकों को गिरफ्तार किया.

PNB घोटाला : सीबीआई ने बैंक अधिकारियों समेत 10 को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) घोटाले की चल रही जांच के दौरान सीबीआई (CBI) ने बुधवार को कई जगहों पर छापे मारे और आठ बैंक अधिकारियों और दो निजी कंपनियों के निदेशकों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ताजा मामला 9 करोड़ रुपये के घोटाले का है, जिसकी जांच के दौरान यह गिरफ्तारियां की गई है, जबकि पीएनबी में कुल 13,600 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की जा रही है, जिसका भंडाफोड़ इस साल फरवरी में पीएनबी के ब्रैंडी हाउस शाखा में किया गया था. सीबीआई ने बैंक के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारियों तथा मुंबई की कंपनी मेसर्स चंद्री पेपर्स एंड एलाइड प्रोडक्ड्स के दो निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने दो एलओयू (लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग) के जरिए पीएनबी को 14,21,311.82 डॉलर या 9,09,63,956.48 रुपये का चूना लगाया. 

PNB घोटाला: नीरव मोदी को भारत लौटने पर मॉब लिंचिंग की आशंका, कहा- 'रावण' से की जा रही मेरी तुलना

अधिकारी ने बताया कि पीएनबी द्वारा दाखिल शिकायत के मुताबिक, ये एलओयूज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बेल्जियम के एंटवर्प स्थित शाखा के पक्ष में जारी किए गए थे. आरोपियों को मुंबई में विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 दिसंबर तक हिरासत में भेज दिया गया.

ED ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 56 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क की

गिरफ्तार आरोपियों में पीएनबी के नई दिल्ली के डीजीएम संजय कुमार प्रसाद (बैंड्री हाउस शाखा का पूर्व एमसीबी), सिंगल विंडो ऑपरेटर अमर सुखदेव जाधव, सागर दत्ताराम सावंत और मनोज हनुमंत कामत, तत्कालीन विदेशी विनिमय विभाग का मुख्य प्रबंधक बंसी तिवारी, इसी विभाग का तत्कालीन प्रबंधक यशवंत त्रिम्बक जोशी, अधिकारी प्रफुल्ल प्रकाश सावंत, और मुख्य आंतरिक लेखा परीक्षक मोहिंदर कुमार शर्मा शामिल है. 

VIDEO: भगोड़े मेहुल चौकसी ने जारी किया वीडियो, खुद को बताया राजनीति का शिकार

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए निजी कंपनी के दो निदेशक - ईश्वरदास अग्रवाल और आदित्य रासिवासिया हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com