अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ अब अंधेरी कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. अली कासिफ खान देशमुख नाम के वकील ने अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदलत में कंगना के खिलाफ न्यायपालिका की अवमानना का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने की शिकायत की है. अर्जी में कहा गया है कि कंगना ने अदालत के प्रति दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट कर 'पप्पू सेना' की संज्ञा दी.
अर्जी में कंगना पर राजद्रोह और दो धर्मों के बीच तनाव भड़काने का मामला दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है. मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी. इससे पहले कंगना के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है. बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.
कंगना रनौत ने बिना नाम लिए फिर साधा जया बच्चन पर निशाना, बोलीं- बॉलीवुड की थाली ने...देखें Tweet
याचिकाकर्ता ने कंगना रनौत के ट्वीट और न्यूज पर दिए बयानों में हिंदू और मुस्लिम कलाकारों को बांटने, सामाजिक द्वेष बढ़ाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी. इस मामले में कंगना की बहन रंगोली को भी आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने कंगना के मुंबई के हालात की तुलना PoK से करने की टिप्पणी का भी उल्लेख किया है.
VIDEO: कंगना-BMC विवाद पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं