विज्ञापन

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा आरोपी धनंजय लोखंडे गिरफ्तार, अहिल्यानगर से दबोचा गया

NEET पेपर लीक में महाराष्ट्र से एक आरोपी धनंजय लोखंडे की गिरफ्तारी हुई है. उसे देर रात अहिल्यानगर से गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंपा गया है.

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा आरोपी धनंजय लोखंडे गिरफ्तार, अहिल्यानगर से दबोचा गया
NEET paper leak case: नीट केस में बड़ी गिरफ्तारी
मुंबई:

NEET पेपर लीक में महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है. अहिल्यानगर में CBI की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र से दूसरा आरोपी धनंजय निवृत्ती लोखंडे गिरफ्तार किया गया है. धनंजय लोखंडे मंगलुरु से पढ़ाई के बाद पुणे में प्रैक्टिस कर रहा था.अब NEET पेपर लीक केस में CBI की गिरफ्त में वो आ गया है. इससे NEET पेपर लीक मामले के तार अब महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं. अहिल्यानगर पुलिस ने देर रात राहुरी तालुका के महाडूक सेंटर निवासी धनंजय को हिरासत में लिया. 

सूत्रों के अनुसार, नीट पेपर लीक के इस आरोपी को सुबह तड़के उसे सीबीआई की टीम के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने महाडूक सेंटर से धनंजय निवृत्ती लोखंडे को देर रात हिरासत में लिया और शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सीबीआई की टीम को सौंप दिया. कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस ने धनंजय के भाई डॉक्टर अजय लोखंडे से भी पूछताछ की.इसके बाद धनंजय को राहुरी से उठाया गया। बताया जा रहा है कि राहुरी पुलिस ने उसके पैतृक गांव स्थित घर की भी गहन तलाशी ली है.

ये भी पढ़ें - NEET पेपर 10-30 लाख में बिका, 800 छात्रों तक पहुंचा... 23 लाख स्टूडेंट्स के सपनों से खिलवाड़ करने वाला महाघोटाला उजागर

सूत्रों के मुताबिक, धनंजय लोखंडे ने कर्नाटक के मंगलुरु से अपनी BAMS की पढ़ाई पूरी की है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से पुणे के वाघोली इलाके के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा था. जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी यह भी सामने आई है कि पुणे के नारायणगांव इलाके में धनंजय की मुलाकात ओमकार नाम के एक दोस्त से हुई थी.संदेह जताया जा रहा है कि इसी दोस्त के जरिए धनंजय तक पेपर लीक से संबंधित लिंक पहुंचे थे.फिलहाल सीबीआई धनंजय लोखंडे से कड़ी पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि इस पूछताछ में राज्य के कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें - NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था आरोपी शुभम खैरनार; पड़ोसियों ने खोले राज, जानिए क्या कहा?

इनपुट- सुनील दवांगे, अहिल्यानगर स्ट्रिंगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak Case, Dhananjay Lokhande, Ahilyanagar News, Maharashtra News, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com