विज्ञापन

ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

irfan Pathan react on Vaibhav Sooryavanshi: जब से वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से संजू सैमसन की जगह भारत की प्लेइंग 11 में बनने को लेकर संशय बना हुआ है. वहीं, अब इरफान पठान के एक पोस्ट में सैमसन की रातों की नींद उड़ा दी होगी. 

ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल
irfan Pathan Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi

irfan Pathan on Vaibhav Sooryavanshi : जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने दो अर्धशतक जमाने का कमाल किया. वैभव ने दूसरे मैच में 18 गेंद में पचासा जमाया तो वहीं दूसरे मैच में 31 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रहे. दोनों पारियों में वैभव ने अपनी तूफानी पारी से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वैभव को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द  सीरीज के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि वैभव प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं. जब से वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से संजू सैमसन की जगह भारत की प्लेइंग 11 में बनने को लेकर संशय बना हुआ है. वहीं, अब इरफान पठान के एक पोस्ट में सैमसन की रातों की नींद उड़ा दी होगी. 

इरफान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'जिसकी भी जगह ये बच्चा लेगा उसे वापस नहीं आने देगा, वैभव सूर्यवंशी कितना स्पेशल है?' इरफान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और संजू सैमसन की लेकर बात कर रहे हैं. इरफान के इस पोस्ट को देखकर फैन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या भारतीय पूर्व दिग्गज ने संजू सैमसन के टीम में दोबारा वापसी को लेकर अपनी राय दी है. 

क्या वैभव के आने से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जगह खतरे में

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए सैमसन भारत की पहली पसंद के ओपनर थे, लेकिन विरोधी टीम के खिलाफ लगातार कम स्कोर बनाने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला. पहला T20I बारिश की वजह से नहीं हो पाया, जिसके बाद वैभव ने दूसरा, तीसरा और चौथा टी-20 खेला, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक  प्रदर्शन नहीं कर पाए और पांचवें T20I के लिए संजू सैमसन को  इलेवन में शामिल किया गया.  इन बदलावों का कोई खास असर नहीं हुआ और भारत को सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए संजू सैमसन को नहीं चुना गया था. अब भारत का अगला छोटा फॉर्मेट वाला टूर्नामेंट एशियन गेम्स है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन और सूर्यवंशी में से किसे ओपनिंग करने का मौका मिलता है. 

दूसरी ओर टॉप दो में अभिषेक शर्मा की लगातार मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इस अभिषेक  ने अपने पिछले 6 T20I मैचों में 2, 8, 1, 3, 16 और 10 रन बनाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irfan Khan Pathan, Vaibhav Sooryavanshi, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com