विज्ञापन

डॉक्टर बनने का था सपना, मिला 'पेपर लीक' का जख्म: पढ़िए सदमे में डूबी साइशा की पूरी कहानी

NEET Paper Leak News : NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने से छात्रों में भारी गुस्सा है. पेपर लीक मामले पर NTA के फैसले ने साइशा जैसे लाखों छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना तोड़ दिया है.

डॉक्टर बनने का था सपना, मिला 'पेपर लीक' का जख्म: पढ़िए सदमे में डूबी साइशा की पूरी कहानी
650 से ज्यादा स्कोर की थी उम्मीद लेकिन अब टूट चुकी हूं.

NEET UG 2026 Cancelled : पेपर लीक मामला सामने आने के बाद कल यानी 12 मई को NTA ने बड़ा फैसला लेते हुए नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है. जिसके बाद से लाखों छात्र आक्रोश में है. उन्हें अब अपना डॉक्टर बनने का सपना टूटता दिख रहा है. इसको लेकर पूरे देश में माहौल गरम हो चुका है. छात्र और अभिभावक सड़कों पर उतर आए हैं. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कुछ जगहों पर शिक्षा मंत्री और एनटीए डायरेक्टर का पुतला भी फूंका गया. इस बीच एनडीटीवी से बातचीत में साइशा नाम की छात्रा ने कहा, "मुझे NTA से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब मेरा भरोसा टूट गया है."

''भरोसा टूट चुका है, सदमे में हूं''

"जैसे ही मैंने यह खबर सुनी, मैं रोने लगी, मैं अब भी सदमे में हूं.650 से ज्यादा स्कोर की थी उम्मीद लेकिन अब टूट चुकी हूं."

आपको बता दें कि साइशा, जिसने 3 मई को NEET की परीक्षा दी थी, कल से ही पूरी तरह बिखर चुकी हैं. उन्हें पूरा भरोसा था कि उसका स्कोर 650 से ज्यादा आएगा, लेकिन अब उसे डर है कि परीक्षा को लेकर होने वाली घबराहट का असर उसके प्रदर्शन पर पड़ सकता है.

उसके ट्यूशन टीचर ने सभी छात्रों को तुरंत Google Meet पर जुड़ने के लिए बुलाया, इनमें से कई छात्र छुट्टियों के लिए विदेश गए हुए थे, और अब वे सभी वापस परीक्षा की तैयारी में जुटने की कोशिश कर रहे हैं.

एनडीटीवी से ऐसे करें संपर्क 

एनडीटीवी NEET छात्रों के साथ खड़ा है. आपको किसी भी तरह की समस्या है या आपके मन में पेपर लीक से जुड़ा कोई सवाल है तो एनडीटीवी एजुकेशन से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आपको educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. इस मेल में आप अपनी शिकायत के साथ अपना नंबर भी जरूर डालें, जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें. सब्जेक्ट में NDTV HINDI EDUCATION जरूर लिखें. अगर आपको स्टोरी में अपना नाम नहीं देना है तो भी आप बता सकते हैं, हम अपना रिपोर्टर भेजकर आपकी शिकायत की पड़ताल करेंगे और उस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे. इस आर्टिकल और मेल आईडी को अपने दोस्तों और बाकी छात्रों के साथ शेयर करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com