विज्ञापन

छात्र आंदोलन के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 हजार में खरीदा और डेढ़ करोड़ में बेचा था प्रश्नपत्र

पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर भिवंडी में TET पेपर लीक रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

छात्र आंदोलन के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 हजार में खरीदा और डेढ़ करोड़ में बेचा था प्रश्नपत्र
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार.
  • महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस ने मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया है
  • बिजेंद्र गुप्ता ने जूते में पेपर छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकालकर उसे बड़ी रकम में बेचा था
  • आरोप है कि बिजेंद्र ने 8 हजार रुपये में पेपर हासिल किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपये में बेचा था
मुंबई:

नीट पेपर लीक मामले पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच अन्य पेपर लीक केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस ने शनिवार को मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से धर दबोचा. उसके साथ ही उसके अन्य साथी इंद्रजीत सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया है. पेपर लीक मामले में अब तक  कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बिजेंद्र गुप्ता को टीईटी पेपर लीक का मुख्य सरगना माना जा रहा है. उस पर  TET पेपर को जूतों में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकालने और उसे बड़ी रकम में बेचने का आरोप है.  बिहार से उसकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेशी के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी ले लाया गया है.

पेपर लीक का सरगना बिहार से गिरफ्तार

 भिवंडी पुलिस ने टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू के साथ-साथ बिजेंद्र कुमार और उसके साथी को बिहार से पकड़ा गया है. दोनों आरोपियों को भिवंडी पुलिस पुणे एयरपोर्ट लेकर पहुंची. वहां से भिवंडी स्थित डीसीपी जोन 2 कार्यालय लेकर गई. महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस की ये बड़ी कामयाबी है. 

8,000 रुपये में खरीदा था पेपर

पूरे गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बिजेंद्र ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को पैसे और प्रॉपर्टी का लालच दिया और मात्र 8,000 रुपये में परीक्षा का पेपर हासिल कर लिया था. इस पेपर को उसने बड़ी चालाकी से जूते में छिपाकर प्रिंटिंग हाउस से बाहर निकाला था. इसके बाद इस लीक हुए पेपर को महाराष्ट्र के भिवंडी और पुणे में परीक्षार्थियों को बेचा, जिससे आरोपियों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की. 

पुलिस ने ग्राहक बनकर किया था पेपर लीक का भंडाफोड़

पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर भिवंडी में इस पेपर लीक रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 12 को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी.बिजेंद्र गुप्ता को इस मामले का मुख्य सरगना माना जा रहा है, वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. उस पर पेपर लीक का एक बड़ा सिंडिकेट चलाने का आरोप है. 

पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस की बड़ी सफलता

ठाणे पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में छापेमारी की. वहीं 28 जून को होने वाली टीईटी परीक्षा रद्द कर दी गई थी. 27 जून को भिवंडी पुलिस ने पेपर लीक मामले की जानकारी मिलने के बाद छापा मारकर गिरफ्तारियां शुरू की थीं. आरोपियों के पास से टीईटी परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का सेट भी बरामद हुआ था. देशव्यापी छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के बीच, महाराष्ट्र TET के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी अहम है.

ये भी पढ़ें-TET पेपर लीक का भंडाफोड़: भिवंडी से ₹1.5 करोड़ में बेचने लाया प्रश्नपत्र बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra TET Paper Leak 2026, Maharashtra TET Paper Leak News, TET Paper Leak Case Maharashtra, Bihar News, Paper Leak Mastermind
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com