विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

दो महीने से रोज पीछा करता था युवक, 15 साल की लड़की ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवी मुंबई के तलोजा पुलिस थाना इलाके की है, जहां पर लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर एक 15 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली.

दो महीने से रोज पीछा करता था युवक, 15 साल की लड़की ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान
  • नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक 15 वर्षीय लड़की ने मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली.
  • 19 वर्षीय युवक प्रणय बजरंग माधवी पर POCSO, BNS और आईपीसी के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है.
  • आरोपी पिछले दो महीनों से लड़की का पीछा कर धमका रहा था और अक्टूबर में उसके साथ मारपीट की.
मुंबई:

महाराष्‍ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक 15 साल की लड़की ने आत्‍महत्‍या कर ली है. यह घटना तलोजा पुलिस थाना इलाके में सामने आई है. इस मामले में एक 19 साल के युवक पर POCSO और BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पिछले कुछ महीनों से लड़की पीछा कर रहा था और इसी से तंग आकर लड़की ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवी मुंबई के तलोजा पुलिस थाना इलाके की है, जहां पर लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर एक 15 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली. दहिसर निवासी 19 साल के प्रणय बजरंग माधवी के खिलाफ POCSO, BNS और IPC के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: IAS बनकर घूम रही महिला का बॉयफ्रेंड भी गिरफ्तार, विदेशी संपर्कों की होगी जांच, दिल्ली धमाके से जुड़ रहे तार

दो महीनों से पीछा कर रहा था आरोपी  

सामने आया है कि आरोपी पिछले दो महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे लगातार धमका रहा था. इसके चलते ही लड़की मानसिक रूप से बेहद परेशान थी. 

आरोप है कि प्रणय बजरंग माधवी ने लड़की के साथ अक्‍टूबर में क‍थित तौर पर स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुर्व्यवहार किया. 

ये भी पढ़ें: ईडी की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई पुणे में हाई-वैल्यू कार लोन फ्रॉड का भंडाफोड़, कई लग्जरी कारें जब्त

12 नवंबर को फांसी लगाकर दे दी जान 

इसके बाद लड़की इस कदर परेशान हो गई कि उसने 12 नवंबर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर पीछा करने की बढ़ती घटनाओं को लेकर माता-पिता चिंतित हैं. इस मामले में अब तलोजा पुलिस आगे की जांच कर रही है. 


 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Girl Commits Suicide, Girl Hanging Herself In Navi Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com