विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

IAS बनकर घूम रही महिला का बॉयफ्रेंड भी गिरफ्तार, विदेशी संपर्कों की होगी जांच, दिल्ली धमाके से जुड़ रहे तार

दिल्‍ली धमाकों से तार जुड़ने के बाद अब संदिग्‍ध महिला का बॉयफ्रेंड भी पकड़ा गया है. आरोपी का नाम मोहम्‍मद अशरफ है और उसे दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया है.

IAS बनकर घूम रही महिला का बॉयफ्रेंड भी गिरफ्तार, विदेशी संपर्कों की होगी जांच, दिल्ली धमाके से जुड़ रहे तार
  • दिल्ली ब्लास्ट मामले में महाराष्ट्र के संभाजीनगर से खुद को IAS बताने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया था.
  • महिला के कथित बॉयफ्रेंड मोहम्मद अशरफ को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है जो अफगानिस्तान का नागरिक है.
  • मोहम्मद अशरफ भारत में व्यापारी के रूप में रह रहा था और उसकी गिरफ्तारी से बड़े खुलासे होने की संभावना है.
मुंबई :

दिल्‍ली ब्‍लास्‍ट मामले में देश की विभिन्‍न एजेंसियां अलग-अलग राज्‍यों में जांच में जुटी हैं. विभिन्‍न राज्‍यों से लगातार संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया जा रहा है. महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर से खुद को आईएएस बताने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अब महिला के कथित बॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

दिल्‍ली धमाकों से तार जुड़ने के बाद अब संदिग्‍ध महिला का बॉयफ्रेंड भी पकड़ा गया है. आरोपी का नाम मोहम्‍मद अशरफ है और उसे दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: PAK आर्मी अधिकारी का नंबर और अफगानिस्तान दूतावास से संपर्क... संभाजीनगर से संदिग्ध महिला गिरफ्तार

अफगानिस्‍तान का नागरिक है अशरफ

जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्‍मद अशरफ अफगानिस्‍तान का नागरिक है और भारत में एक व्‍यापारी के तौर पर रह रहा था. मोहम्मद अशरफ की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है. उसके अंतरराष्ट्रीय और वित्तीय संपर्कों को लेकर के बड़ा खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली धमाका Exclusive: विस्‍फोटक था तैयार, कैसे फेल हुआ सुरक्षाबलों पर हमले का प्‍लान? मुजम्मिल ने खोले राज

मोबाइल से मिले पाकिस्तान से जुड़े 11 नंबर

इस मामले में गिरफ्तार महिला कल्पना भागवत से IB पूछताछ कर चुकी है. उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान से जुड़े 11 नंबर मिले हैं. साथ ही कुछ संदेहास्पद दस्तावेजों को भी बरामद किया गया है.

जांच एजेंसियां अब अशरफ और कल्पना के बीच के संदिग्ध लेन-देन और उनके विदेशी संपर्कों की गहन जांच करेगी.

दिल्‍ली धमाके में हुई थी 10 लोगों की मौत 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस दिन दिल्ली में धमाका हुआ था उस दौरान ये महिला दिल्ली में ही मौजूद थी. दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में 10 नवंबर को हुए बम धमाके मामले में 15 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake IAS Arrested, Fake IAS Woman Arrested, Fake IAS Boyfriend Caught
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com