विज्ञापन

महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर शेयर कर फंसा अशोक खरात, ग्रुप एडमिन समेत 6 पर FIR

Ashok Kharat Rape Case: पुलिस ने चेतावनी दी है कि जांच से संबंधित संवेदनशील सामग्री या किसी की निजता का उल्लंघन करने वाले वीडियो साझा करना कानूनी रूप से अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर शेयर कर फंसा अशोक खरात, ग्रुप एडमिन समेत 6 पर FIR
नासिक अशोक खरात मामले में बड़ा अपडेट
  • अशोक खरात रेप केस में नासिक पुलिस ने महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
  • ग्रुप एडमिन समेत संदिग्धों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग और महिलाओं की छवि खराब करने का आरोप है
  • पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर वीडियो साझा करने वाले अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है
मुंबई:

नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो हे हैं. वहीं पुलिस भी एक्शन मोड में है. नासिक पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के आरोप में ग्रुप एडमिन समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए जांच प्रक्रिया से जुड़े वीडियो और कुछ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए गए.

महिलाओं की छवि खराब करने के आरोप में केस दर्ज

डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर गोपनीयता का उल्लंघन करने और पीड़ित महिलाओं की छवि खराब करने के आरोप में ग्रुप एडमिन और संबंधित सदस्यों को नामजद किया गया है. सातपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अब वीडियो साझा करने वाले अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- सांप का डर, 21 देशों की सैर, मर्सिडीज समेत करोड़ों की वसूली... अशोक खरात के गुनाहों की नई फेहरिस्त

निजता का उल्लंघन मामले में पुलिस का एक्शन

पुलिस ने चेतावनी दी है कि जांच से संबंधित संवेदनशील सामग्री या किसी की निजता का उल्लंघन करने वाले वीडियो साझा करना कानूनी रूप से अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. रेप के आरोपी अशोक खरात के गुनाहों की फेहरिस्त बहुत लंबी है. उसके खिलाफ हालही में जबरन वसूली, नरबलि और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज क्या गया है.

अशोक खरात पर जबरन वसूली का भी आरोप

अशोक खरात पर पुणे के एक बिल्डर से लगभग 5 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलीने का आरोप है. पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि लॉजिस्टिक व्यवसाय में अच्छी शुरुआत के लिए खरात ने पीड़ित को “अवतार पूजा” करने की सलाह दी थी. पूजा शुरू करने से पहले, मौत का डर दिखाकर उससे जबरन एक मर्सिडीज कार भी खरीदवाई गई थी.
 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Ashok Kharat, Ashok Kharat Rape Case, Nashik Rape Case, Ashok Kharat Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com