विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2017

नागपुर पुलिस ने कहा, 'गौरक्षकों' ने जिस व्यक्ति पर किया हमला, वह बीफ ले जा रहा था

पुलिस ने भाजपा की काटोल इकाई के सदस्य सलीम शाह (34) को 12 जुलाई को बुरी तरह पीटने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर, उसके पास से मिले मांस को फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है.

नागपुर पुलिस ने कहा, 'गौरक्षकों' ने जिस व्यक्ति पर किया हमला, वह बीफ ले जा रहा था
नागपुर में बीफ के नाम पर पीटे जाने वाला शख्स.
  • नागपुर में कथित गौरक्षकों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की
  • मुस्लिम युवक कथित तौर पर बीजेपी का सदस्य बताया गया.
  • युवक के पास बीफ होने की खबर थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भाजपा से जुड़े जिस मुस्लिम व्यक्ति पर चार दिन पहले गो रक्षकों ने कथित तौर हमला किया था, वह बीफ ले जा रहा था. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

पुलिस ने भाजपा की काटोल इकाई के सदस्य सलीम शाह (34) को 12 जुलाई को बुरी तरह पीटने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर, उसके पास से मिले मांस को फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक (नागपुर ग्रामीण) शैलेश बालकाव ने बताया कि लैब जांच रिपोर्ट ‘‘सकारात्मक’’ है और वह बीफ ही था. उन्होंने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार शाह के खिलाफ आगे कदम उठाएगी. (ये भी पढ़ें : सबको बीफ खाने का अधिकार है, हिंसक गौरक्षकों को कड़ी सजा मिले : रामदास अठावले)

इसबीच भाजपा की नागपुर (ग्रामीण) इकाई के अध्यक्ष राजीव पोतदार ने घटना को लेकर आश्चर्य जाहिर किया. पोतदार ने कहा कि शाह के पास से बीफ बरामद होना आश्चर्यजनक है और उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com