विज्ञापन

नागपुर में मजदूर की मौत, काम के दौरान कंधे से अलग हुआ हाथ, पत्नी-4 महीने के मासूम का छिना सहारा

नागपुर के हिंगना इलाके में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. यहां कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर का हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया था, उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई.

नागपुर में मजदूर की मौत, काम के दौरान कंधे से अलग हुआ हाथ, पत्नी-4 महीने के मासूम का छिना सहारा
नागपुर में मजदूर की मौत
  • नागपुर में कंपनी में काम करते वक्त एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई.
  • मजदूर का हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया और कंधे से अलग हो गया था.
  • उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई.
नागपुर:

नागपुर एमआईडीसी हिंगना इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कंपनी में काम करने वाले 30 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूर का हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया था, उसका पूरा हाथ ही कंधे से टूट गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना 14 सितंबर 2026 सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हुई थी. मृतक मजदूर की पहचान रोहित रामदुलार चौबे के रूप में हुई है, जो नागपुर के इसासनी के पंचशील नगर में रहता था. 

नागपुर में कैसे हुई यह घटना

बताया जा रहा है कि मजूदर रोहित कंपनी के प्लॉट नंबर 65/2 में मेल्टिंग भट्टी के पास एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था. वहां एक क्रेन की मदद से रेत और अन्य कच्ची सामग्रियों को ऊंचाई पर भेजा जा रहा था. इसी दौरान अचानक रोहित का हाथ क्रेन से जुड़े तेजी से घूमते हुए कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया. बेल्ट के जोरदार खिंचाव के कारण उसका हाथ कंधे से पूरी तरह से अलग होकर कट गया. सहकर्मियों ने तुरंत क्रेन को रोका और रोहित को उनका कटा हुआ हाथ लेकर डिगडोह के अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताकर उन्हें नागपुर रेफर किया गया. लेकिन यहां पहुंचे से पहले ही मजदूर की मौत हो गई. 

ये वीडियों भी देखिए. 

घर में पत्नी और 4 महीने का बच्चा

रोहित इससे पहले दूसरी जगहों पर प्लंबर के सहायक के रूप में काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी और चार महीने का बच्चा है. वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था. इस दुखद हादसे ने उसके पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है. रोहित अपने पीछे पत्नी और महज चार महीने के मासूम बच्चे को छोड़ गया है. एमआईडीसी पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. 

घटना को लेकर जानकारी सामने आई है कि मैनेजर अनिल ठाकुर ने जबरदस्ती से पर की मेल्टिंग फर्नेस के पास चढ़ने के लिए कहा था, ऐसा परिजनों का आरोप है. परिजनों ने घटना को लेकर संबंधित मैनेजर और कंपनी की जिम्मेदारी को लेकर जांच कराने की मांग की है. 

ये भी पढे़ंः आसमानी झूले का मजा बना सजा, महिला के सिर की खाल बालों समेत उखड़ी, यवतमाल की घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur News, Nagpur News Today, Worker Dies, Nagpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com