विज्ञापन

नागपुर को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, इंदौरा चौक से 9 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, 15 मिनट में शहर पार

Nagpur Flyover: नागपुर का सबसे लंबे फ्लाईओवर आज से शुरू हो जाएगा. 998 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने में बहुत मदद करेगा.

नागपुर को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, इंदौरा चौक से 9 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, 15 मिनट में शहर पार
नागपुर के सबसे लंबे फ्लाईओवर की शुरुआत

नागपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या पर बहुत हद तक काबू होने वाला है. आज शहर के सबसे लंबे फ्लाईओवर की शुरुआत होने जा रही है. इंदोरा चौक-दिघोरी चौक फ्लाईओवर शनिवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से तैयार 8.90 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 998 करोड़ की लागत से बनाया गया है. यह एलिवेटेड कॉरिडोर न केवल नागपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर है, बल्कि अपनी आधुनिक तकनीक के कारण देश के सबसे खास फ्लाईओवरों में से एक है. जिसकी वजह से नागपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है. 

नागपुर में कैसे कम होगा ट्रैफिक

नागपुर के इंदोरा चौक से दिघोरी चौक के बीच बना फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों में बनाया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसकी शुरुआत करेंगे. इस फ्लाइओवर का नाम डॉ. केशव बलिरामपंत हेडगेवार फ्लाईओवर' रखा गया है.  फिलहाल उत्तर नागपुर के इंदोरा से दक्षिण नागपुर के दिघोरी की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर के सबसे संकरे और घनी आबादी वाले बाजारों से निकलना पड़ता है. पीक आवर्स के दौरान इस दूरी को तय करने में 45 से 50 मिनट का समय बर्बाद होता है. सिग्नल-फ्री फ्लाईओवर के शुरू होने महज 15 से 20 मिनट में यह सफर पूरा हो सकेगा. 

नागपुर के इन इलाकों को फायदा 

कमाल चौक और पांचपावली: यह इलाका उत्तर नागपुर का घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां सड़कों पर ट्रैफिक रहता था, लेकिन अब दबाव कम होगा. 
अशोक चौक और शीतला माता चौक: सेंट्रल एवेन्यू रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहों पर अब वाहनों की लंबी-लंबी कतारे नहीं लगेगी. 
दिघोरी चौक और उमरेड रोड: दक्षिण नागपुर का यह एंट्री गेट भी अब सुगम और सुरक्षित हो जाएगा.
डागा मेमोरियल महिला अस्पताल: अस्पताल के पास एक विशेष डाउन-रैंप दिया गया है, जिससे मरीजों और एम्बुलेंस को बिना किसी ट्रैफिक के अस्पताल तक लाया जा सकेगा. 

नागपुर के इस फ्लाईओवर की खासियत

राष्ट्रीय राजमार्ग 353-D (NH-353D) पर बना यह फ्लाईओवर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है. जिसे अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस फाइबर रीइनफर्स्ड कंक्रीट से रेडी किया गया है. यह 12 मीटर चौड़ा टू-लेन फ्लाईओवर है जो दोनों तरफ के ट्रैफिक को संभालेगा. अग्रसेन चौक पर यह फ्लाईओवर पहली मंजिल पर लेवल एक पर है, जबकि लेवल 2 पर मेट्रो गुजरेगी. यानि ट्रैफिक के साथ-साथ इसे बनाने में जगह की बचत भी की गई है. 

3 साल में बनकर तैयार 

नागपुर का यह फ्लाइओवर 3 साल में बनकर तैयार होगा. 1 जुलाई 2023 से इसकी शुरुआत की गई थी. इस पूरे कॉरिडोर में 3 बड़े जंक्शन और 11 छोटे जंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा पांचपावली के पुराने रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) को हटाकर उसकी जगह एक आधुनिक नया ROB भी तैयार किया गया है. लगभग 3 साल के बाद यह शहर के आम लोगों को फायदेमंद होगा. 

ये भी पढे़ंः मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 KM में 130 स्टेशन, CST, ठाणे-कल्याण, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Flyover, Nagpur Traffic Issue, Nagpur News, Nagpur Flyover Cuts Through House Balcony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com