विज्ञापन

मुंबई में गर्भवती प्रेमिका की हत्या, कोल्ड ड्रिंक के साथ पिला दी डामर की गोलियां

मुंबई के चेंबूर में 25 अगस्त को एक युवक ने गर्भवती प्रेमिका को शक के चलते कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मुंबई में गर्भवती प्रेमिका की हत्या, कोल्ड ड्रिंक के साथ पिला दी डामर की गोलियां
आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने महिला को दे दिया जहरीली कोल्ड ड्रिंक (Photo: NDTV)
  • आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने महिला को पिलाया जहरीली कोल्ड ड्रिंक.
  • इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
  • आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में हत्या की बात कुबूल की.
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर में कैरेक्टर पर शक के चलते दो से ढाई महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी गई है. प्रेमी ने कोल्ड ड्रिंक में डामर की गोलियां मिलाकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली. आरोपी प्रेमी को मुंबई की आरसीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 25 तारीख को जब महिला अपने प्रेमी आशीष मगर के साथ थी, तब उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. 

विवाद थोड़ा शांत होने के बाद आशीष ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी. इसमें जहर होने का कोई भी अंदाजा न होने पर महिला ने उसे पी लिया, लेकिन पीते ही उसे परेशानी होने लगी और अचानक उल्टियां शुरू हो गईं.

शुरुआत में घरवालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब तकलीफ बढ़ती गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़ी, तब उन्हें शक हुआ. इसके बाद परिजन पहले महिला को एक निजी और फिर शताब्दी अस्पताल इलाज के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया.

इस बीच, परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने बेहोश होने से पहले जानकारी दी थी कि आशीष ने ही उसे कोल्ड ड्रिंक दी थी और उसके बाद से ही उसे तकलीफ शुरू हुई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली, मुंबई समेत 7 सुपरफास्ट रूट बनाएगा रेलवे, कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर-पटना, भोपाल तक 50 शहरों की ट्रेन बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आशीष ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसने हत्या की बात कुबूल कर ली.

वहीं, डॉक्टरों ने भी जहर के कारण महिला की मौत होने का संदेह जताया है. आशीष को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'तो हम उन्हें पीटेंगे...'; मराठी भाषा को लेकर राज ठाकरे के बेटे की कैब चालकों को चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, Chembur, Murder, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com