विज्ञापन

मौसम की यह कैसी माया! मुंबई में आज हवा की हालत खराब; लोग बोले- बचा लो

मुंबई में आज सुबह हवा खराब स्तर पर पहुंच गई. कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया. आसमान में धुंध की चादर छाई रही.

मौसम की यह कैसी माया! मुंबई में आज हवा की हालत खराब; लोग बोले- बचा लो
  • मुंबई में आज हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची, AQI 300 के पार पहुंच गया
  • बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, चेंबूर और अंधेरी जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा था
  • हालांकि सुबह 10 बजे AQI घटकर मॉडरेट स्तर पर पहुंच गया है
मुंबई:

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की आबोहवा खराब हो गई है. आज हवा की गुणवत्ता ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी. आसमान में छाई धुंध की चादर और गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ने आम मुंबईकरों का सांस लेना दूभर कर दिया है. सुबह मुंबई का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया. हालांकि कुछ घंटों बाद हवा थोड़ी साफ जरूर हो गई. खराब हवा के बीच मुंबई के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सरकार से इसे ठीक करने के लिए कदम उठाने की अपील भी की.

कई इलाकों में AQI 300 पार
मुंबई के कई इलाकों में आज AQI 300 के पार (Very Poor) दर्ज किया गया है. IQAir के लाइव डेटा के मुताबिक, PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से कई गुना ज्यादा है.बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), चेंबूर और अंधेरी जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर सबसे भयावह रही. यहां विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है.

अभी कहां क्या हाल
हालांकि CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई की हवा मॉडरेट स्तर पर है. सुबह करीब 10 बजे मुंबई का AQI 117 दर्ज किया गया.

इलाकाAQI
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स145
बोरीवली ईस्ट117
भायखला73
अंधेरी ईस्ट141
चेंबूर102
मुंबई एयरपोर्ट111
कोलाबा71
देवनर150
घाटकोपर131

क्यों खराब हुई मुंबई की हवा?
जानकारों का कहना है कि हवा की धीमी रफ्तार और गिरते तापमान के कारण प्रदूषक तत्व जमीन के करीब ही अटक गए हैं. समुद्र से आने वाली हवाएं भी इस जहरीली धुंध को साफ करने में नाकाम साबित हो रही हैं.

खराब हवा पर क्या बोले मुंबईकर?
मुंबई के प्रदूषण पर लोगों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'आज क्या गलत हुआ? मेरा मतलब है कि AQI हमेशा खराब रहता है लेकिन आज यह और भी खराब लग रहा है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम मुंबईकरों ने अपनी किस्मत मान ली है. सरकार अपनी लाडली स्कीम चला रही है, इसलिए बेहतर होगा कि हम साफ हवा, पानी और जगह न मांगें.'  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आम आदमी क्या करे, 99% लोगों को तो यह भी नहीं पता कि वे कैसी सांस ले रहे हैं, भारत को बचाओ, आम आदमी को बचाओ, सिस्टम के लिए काम करो.'

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Pollution, Mumbai Pollution Control Plan, Mumbai Pollution Level, Mumbai Pollution Updates, AQI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com