विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2020

खुदकुशी के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई लड़की, मुंबई पुलिस ने इस तरह बचाई जान

एक लड़की आत्महत्या करने के लिए एक 6 मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई. इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लड़की को समझाने-बुझाने लगी.

खुदकुशी के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई लड़की, मुंबई पुलिस ने इस तरह बचाई जान
पुलिसकर्मियों ने लड़की की जान बचाई.
  • आत्महत्या करना चाहती थी लड़की
  • घरेलू वजहों से परेशान थी लड़की
  • मुंबई पुलिस ने जान पर खेलकर बचाया
मुंबई:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर एक लड़की को बचाया. मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की आत्महत्या करने के लिए एक 6 मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई. इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लड़की को समझाने-बुझाने लगी. लड़की कूदने की धमकी दे रही थी. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी किसी तरह उसके पास पहुंचा और कूदकर उसे दबोच लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि मामला 2 अक्टूबर का है. दोपहर करीब 3 बजे वेस्ट कंट्रोल रूम को एक फोन आया. पुलिस को बताया गया कि एक लड़की तिरुपति बालाजी बिल्डिंग (छह मंजिला इमारत) की छत पर स्थित पानी की टंकी चढ़ गई है. वह आत्महत्या की कोशिश के इरादे से वहां चढ़ी है.

छह माह में 140 किशोरों की खुदकुशी: SHRC ने केरल सरकार से रोकथाम के उपायों पर रिपोर्ट मांगी

कॉल मिलते ही पुलिस टीम से ज्ञानेश्वर जाधव, प्रवीण जाधव और शिवाजी पावड़े तुरंत मौके पर पहुंच गए. प्रवीण जाधव ने लड़की से बात की. वह उसे बातों में उलझाते हुए उसके पास पहुंचे और अचानक से झपटकर लड़की को दूसरी ओर खींच लिया. लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह घरेलू वजह से आत्महत्या करने जा रही थी. उसकी जान बचाने पर अंधेरी पुलिस की टीम की जमकर तारीफ हो रही है.

VIDEO: AIIMS ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की बात को नकारा : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Mumbai Girl Suicide, Mumbai Video, Mumbai Police Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com