महिला वर्ल्ड कप 2025 में जीत के बाद स्मृति मंधाना के फोन पर एक ऐसा मैसेज आया, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद नहीं की थी. यह मैसेज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने किया था. व्हाट्सएप पर मिले इस मैसेज में धोनी ने पूरी भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए कहा था. बाद में मंधाना ने खुलासा किया कि इतने कम फोन इस्तेमाल करने वाले धोनी का यह संदेश उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा.
दरअसल, क्रिकेटर और 'गल्फ ऑयल इंडिया' के ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी और स्मृति मंधाना गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित 'गल्फ ऑयल' के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मंधाना ने कहा, 'विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने मुझे सच में एक मैसेज भेजा था. मुझे पता है कि वह अपना फोन ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं. मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने हम सभी को बधाई देने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया.' इस खुलासे पर प्रेजेंटर हर्षा भोगले ने मजाक में पूछा, 'क्या आपने उनका नंबर सेव कर रखा था?' मंधाना ने जवाब दिया, 'मेरे पास उनका नंबर था.'
धोनी ने बताई मैसेज के पीछे की वजह
इसके बाद धोनी ने इस मैसेज के पीछे की वजह बताई. उन्होंने खुलासा किया कि भारतीय महिला टीम में मंधाना ही इकलौती ऐसी खिलाड़ी थीं, जिनका नंबर उनके पास था. धोनी ने कहा, 'मुझे टीम में किसी और का नंबर नहीं पता था. मैं चाहता था कि मेरा संदेश उन तक पहुंच जाए. इससे ठीक पहले हमने एक कमर्शियल शूट किया था. मैंने सोचा, 'क्यों न स्मृति को मैसेज कर दूं', और मैंने उनसे कहा, 'कृपया टीम की सभी खिलाड़ियों को मेरी तरफ से बधाई दे देना.'
दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला मैच
2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन का योगदान दिया. इसके बाद दीप्ति ने 5 विकेट लिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉरा वोल्वार्ड्ट के शतक के बावजूद 246 रनों पर ऑलआउट हो गई.
यह भी पढ़ें- ODI में बिना छक्का लगाए बना दिए 167 रन, फिर भी नहीं टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, लिस्ट में सचिन का भी नाम
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने मलिंगा समेत 3 कोचों से तोड़ा नाता, IPL 2027 से पहले बदला पूरा गेमप्लान!
यह भी पढ़ें- PSL की किस टीम में अभिषेक शर्मा को देखना चाहते हैं पाकिस्तानी? कामरान अकमल के जवाब ने जीता फैंस का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं