विज्ञापन

"मुझ पर हंस रहे..." कहकर शख्स ने युवक पर चाकू से किये वार, मुंबई का दिल दहला देने वाला मामला

मुंबई के आग्रीपाडा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहा बेबी गार्डन में एक शख्‍स ने युवक पर सिर्फ इसलिए चाकू से कई वार कर दिये, क्‍योंकि उसे ये लगा कि उसकी हंसी उड़ाई जा रही है.

"मुझ पर हंस रहे..." कहकर शख्स ने युवक पर चाकू से किये वार, मुंबई का दिल दहला देने वाला मामला
  • मुंबई के आग्रीपाडा इलाके में हंसने के संदेह पर एक व्यक्ति ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया
  • आरोपी फिरोज़ मंसूरी ने अपने बैग से बड़ा चाकू निकालकर युवक पर पांच से छह बार वार किए
  • हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ पर गहरे जख्म आए हैं
मुंबई:

मुंबई के आग्रीपाडा इलाके के बेबी गार्डन में सिर्फ हंसने के संदेह पर एक व्यक्ति ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमलावार ने अपने बैग से बड़ा-सा चाकू निकाला और युवक पर एक के बाद एक कई बार किय. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही पकड़ लिया. 

दुकान पर सामान खरीदने आया था युवक 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, बेबी गार्डन इलाके में दो भाई अपनी दुकान पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान आरोपी फिरोज़ मंसूरी वहां कुछ सामान खरीदने के लिए आया. दोनों भाइयों को आपस में बात करते और हंसते देख फिरोज़ को लगा कि वे उसका मजाक उड़ा रहे हैं और उसी पर हंस रहे हैं. इसी बात से आगबबूला होकर फिरोज़ ने अपने बैग से एक बड़ा चाकू निकाला और पीड़ित पर हमला कर दिया. 

एक के बाद एक 5 से 6 वार

चाकू से हमलावर ने युवक पर एक के बाद एक 5 से 6 वार किये. इस अचानक हुए हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसके हाथ पर गहरे जख्म आए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही आग्रीपाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी फिरोज़ मंसूरी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है या वह किसी मानसिक तनाव में था.

ये भी पढ़ें :- नागपुर में ‘रेडियोएक्टिव पाउडर' की धमकी से मचा हड़कंप, ATS की जांच में अब तक क्‍या आया सामने? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Crime News, Mumbai Latest News, Man Stabbed Shopkeeper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com