विज्ञापन

मलेशिया में हिरासत में लिया गया अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव हेमंत पुजारी, कारोबारियों से रंगदारी मांगने के आरोप

हेमंत पुजारी पर कर्नाटक के उडुपी जिले में कई बड़े कारोबारी और प्रभावशाली लोगों को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर धमकाने के आरोप हैं.

मलेशिया में हिरासत में लिया गया अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव हेमंत पुजारी, कारोबारियों से रंगदारी मांगने के आरोप
हेमंत पुजारी हुआ गिरफ्तार.

कर्नाटक के चर्चित अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव हेमंत पुजारी को मलेशिया में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में मुंबई पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस खबर के सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में चर्चा तेज हो गई है. हेमंत पुजारी को लंबे समय से अंडरवर्ल्ड सरगना रवि पुजारी का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है. जांच एजेंसियां उस पर कई मामलों में नजर रखे हुए थीं. बताया जाता है कि वह विदेश में रहकर अपने नेटवर्क के जरिए लोगों को धमकियां दिलवाता था.

कारोबारियों को बनाया था निशाना

हेमंत पुजारी पर कर्नाटक के उडुपी जिले में कई बड़े कारोबारी और प्रभावशाली लोगों को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर धमकाने के आरोप हैं. जांच के अनुसार, 17 से ज्यादा लोगों को फोन कर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. जिन लोगों को निशाना बनाया गया उनमें बिल्डर, होटल कारोबारी, ठेकेदार, राजनेता और बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.

पैसे नहीं देने पर दी जाती थी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं चुकाने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी. कई मामलों में पीड़ितों को गोली मारकर हत्या करने की चेतावनी तक दी गई. इन धमकियों के कारण कारोबारी वर्ग में लंबे समय तक भय का माहौल बना रहा.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल हेमंत पुजारी को मलेशिया में हिरासत में लिए जाने की खबर पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यदि हिरासत की पुष्टि होती है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता मानी जाएगी. जांच एजेंसियां अब इस मामले की आगे नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें | अलवर का हरिचंद अमेरिका जाकर कैसे बना हैरी बॉक्सर? पिछले साल मरते-मरते बचा, अब कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Karnataka Crime, Gangster News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com