विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

मुंबई लोकल में सफर के लिए बना डाले फर्जी QR कोड, ऐसे हुआ भंडाफोड़

मुंबई (Mumbai) में वडाला GRP ने लोकल में यात्रा करने के लिए फर्जी QR कोड बनाने वाले शख्स का पर्दाफाश किया है.

मुंबई लोकल में सफर के लिए बना डाले फर्जी QR कोड, ऐसे हुआ भंडाफोड़
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • फर्जी QR कोड बनाता था अनीस राठौड़
  • 500 से 1000 रुपये में बेचता था कोड
  • घर से कंप्यूटर और बाकी साहित्य जब्त
मुंबई:

मुंबई (Mumbai) में वडाला GRP ने लोकल में यात्रा करने के लिए फर्जी QR कोड बनाने वाले शख्स का पर्दाफाश किया है. मामले में मुख्य आरोपी अनीस राठौड़ के साथ फर्जी QR कोड पर यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया है. वडाला GRP के वरिष्ठ निरीक्षक राजेन्द्र पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले वडाला रेल स्टेशन पर दो यात्रियों को फर्जी QR कोड पर यात्रा करते पकड़ा गया था. मुंबई में ऐसे 6 स्टेशनों पर अलग-अलग मामले सामने आने पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सभी में अनीस राठौड़ का नाम सामने आया.

अनीस के घर पर दबिश दी गई तो उसके घर से कंप्यूटर और बाकी साहित्य जब्त हुए. अनीस ने पूछताछ में बताया कि वह 500 से 1000 रुपये लेकर फर्जी QR कोड बनाकर देता था. अब तक 500 के करीब लोगों को कोड बेच चुका है.

मुंबई : लोकल ट्रेन में वारदात के 14 साल बाद पीड़ित को पर्स सौंपा! रेलवे पुलिस ने जेबकतरे को धरदबोचा

कोरोना काल में जो लोग सरकारी या अत्यावश्यक सेवा में हैं, उन्हें ही लोकल से यात्रा करने की इजाजत है. इसके लिए QR कोड बनाकर दिया जाता है. पता चला है कि अनीश से QR कोड लेने वाले ज्यादातर गरीब मजदूर हैं, जो खाने के स्टॉल पर काम करते हैं.

VIDEO: मुंबई में लोकल से सफर नहीं कर पाने का लोगों पर असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Man Arrested, Mumbai Local, Fake Qr Code For Mumbai Local, Local Trains, Mumbai Grp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com