विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

एक समय पर कोरोना हॉटस्पॉट था मुंबई का धारावी, इस तरह पाया वायरस पर काबू

एक समय में धारावी में हर रोज कोरोना के सैकड़ों मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि वहां के लोगों ने कोरोना पर नियंत्रण पा लिया है.

Also Read in
एक समय पर कोरोना हॉटस्पॉट था मुंबई का धारावी, इस तरह पाया वायरस पर काबू
धारावी में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं. (फाइल फोटो)
  • एशिया का सबसे बड़ा स्लम है धारावी
  • एक समय पर कोरोना हॉटस्पॉट था धारावी
  • कोरोना पर काबू के लिए 4T फॉर्मूला
मुंबई:

दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले स्लम एरिया में से एक मुंबई की धारावी (Mumbai Dharavi COVID-19) एक समय में कोरोना हॉटस्पॉट (Coronavirus Hotspot) बन चुकी थी. वहां कोरोना का पहला मामला अप्रैल में सामने आया था और इसके बाद कोरोना केस लगातार बढ़ते चले गए लेकिन धारावी के लोगों ने कोरोना से खिलाफ लड़ाई में प्रशासन संग सहयोग किया और आज यहां केस लगभग न के बराबर हैं.

एक समय में धारावी में हर रोज कोरोना के सैकड़ों मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि वहां के लोगों ने कोरोना पर नियंत्रण पा लिया है. रविवार को वहां केवल दो मामले सामने आए. प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी तक वहां कोरोना के 2,531 केस सामने आ चुके हैं. अब केवल 113 एक्टिव केस हैं. पिछले कुछ दिनों से धारावी में कोरोना के मामले इकाई अंक में आ रहे हैं. केवल शनिवार को वहां 10 केस सामने आए थे.

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 9,615 मामले, संक्रमण से 278 और मौतें

बता दें कि धारावी को एशिया का सबसे बड़ा स्लम भी कहा जाता है. धारावी में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं. यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हरगिज नामुमकिन था. कम्युनिटी टॉयलेट, तंग गलियां, बेहद करीब बनीं झुग्गी-झोपड़ियां इसकी बड़ी वजह थे. 22 जुलाई को यहां केवल पांच लोग और 23 जुलाई को 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. धारावी ने जिस तरह से कोरोना मामलों पर नियंत्रण पाया है, उसकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है.

Coronavirus पर WHO का बयान- कोरोना पर कर सकते हैं काबू, मुंबई के धारावी का दिया उदाहरण

आखिर धारावी में किस तरह कोरोनावायरस के मामलों पर काबू पाया गया, अथॉरिटीज़ ने इस बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए 4T फॉर्मूला अपनाया था. यह 4T फॉर्मूला था- ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटिंग. डॉक्टर व अन्य प्राइवेट क्लिनिक्स ने स्क्रीनिंग व कैंप लगाकर 47,500 घरों को कवर किया. मोबाइल वैन के जरिए 14,970 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आज (सोमवार) धारावी में प्लाज्मा डोनेशन प्रोग्राम लॉन्च करेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 3.75 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Coronavirus, Dharavi Coronavirus, Corona Hotspot Dharavi, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com