- पुलिसकर्मी ने VIP काफिले के लिए साइकिल सवार को धक्का दे दिया.
- सांसद मिलिंद देवरा ने घटना का वीडियो शेयर किया और कड़ी प्रतिक्रिया दी.
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और कई यूजर्स इस व्यवहार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक पुलिसकर्मी द्वारा एक शख्स को धक्का देने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी वीआईपी काफिले के लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान, उसने एक शख्स की सामान लदी साइकिल को एक तरफ फेंक देता है. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने अपने हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है. मिलिंद देवरा ने X पर वीडियो शेयर करते हुए यह बताने की कोशिश की कि कैसे वीआईपी काफिले के लिए ट्रैफिक पाबंदियों के बीच साइकिल सवार एक शख्स के साथ बुरा बर्ताव किया गया.
इसके बाद, वह शख्स अपना संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा, जबकि पुलिसकर्मी ने रास्ता साफ करने के लिए उसकी साइकिल को एक तरफ फेंक दिया. यह वाकया तब हुआ, जब एक वीआईपी के काफिले को सड़क के उस हिस्से से गुजरने दिया जा रहा था, जहां आम तौर पर आवाजाही पर रोक होती है.
देवरा ने की सख्त कार्रवाई की बात...
देवरा ने पीड़ित शख्स के साथ किए गए बर्ताव की आलोचना करते हुए कहा, "VIP कोई भी हो, काम पर जा रहे एक शख्स और उसकी साइकिल को धक्का देना बर्दाश्त करने लायक नहीं है. उन्होंने यह भी लिखा, "मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस, कृपया सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो."
Regardless of who the VIP is, pushing a working cyclist & his bicycle is unacceptable. Every citizen deserves dignity.@MumbaiPolice & @MTPHereToHelp, please take strict action & make sure this doesn't happen again. pic.twitter.com/jznbuwfCF2
— Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) September 2, 2026
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखी जा रही है. कई लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार को असंवेदनशील और अमानवीय बताया. वहीं, कुछ लोगों ने आवाज उठाने के लिए मिलिंद देवरा की तारीफ की और कहा कि साइकिल सवार के साथ किया गया बर्ताव बर्दाश्त करने लायक नहीं था.
ये भी पढ़ें: अस्पताल में बुर्का बैन? मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड ने महिलाओं को नहीं दी एंट्री, खड़ा हुआ विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं