विज्ञापन

मुंबई में BEST बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 3 घायल, हादसे का CCTV सामने आया

मुंबई के दादर में BEST बस ने 3 बाइकों और दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो रौंगते खड़े करने वाला है.

मुंबई में BEST बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 3 घायल, हादसे का CCTV सामने आया
मुंबई में BEST बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर.

मुंबई के दादर पश्चिम इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. वीर कोतवाल गार्डन और प्लाजा सिनेमा के पास तेज गति से आ रही BEST बस (रूट नंबर 463/31) ने 3 दो पहिया वाहनों और दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक बिना रुके बस भगाते हुए ले गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं, एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. 

हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया 

यह हादसा 8 जून सुबह करीब 10:45 बजे हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सबकुछ साफ नजर आ रहा है. वीर कोतवाल गार्डन और प्लाजा सिनेमा के पास सड़क पर कुछ गाड़ियां व बाइक सवार रुके हैं. इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार BEST बस दो चार पहिया और तीन दो पहिया वाहनों को रौंदते हुए चली गई. 

ये भी पढ़ें- DSP आवास के पास नहर में ग‍िरी सफारी, चार की मौत; व‍िधायक से म‍िलकर जा रहे थे 

एक युवक की मौत, अभी नहीं हो सकी पहचान 

हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सायन हॉस्पिटल भेजा गया. सायन हॉस्पिटल के एएमओ डॉ. रणधीर के अनुसार, अस्पताल लाए गए 4 लोगों में 1 अज्ञात युवक (उम्र करीब 22 से 25 वर्ष) का है, अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. युवक की पहयान के प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, खंभे से टकराकर 50 फीट दूर गिरा इंजन; हवा उछली कार-VIDEO

ये तीन लोग घायल 

इसके अलावा ऋषभ गुप्ता (उम्र 25 से 30 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट आई है. ऋषभ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सतीश वाघमारे (48) बेस्ट विभाग में इंस्पेक्टर हैं. हादसे में उनके सीने और कमर में चोट आई है. उनका इलाज चल रहा है. महेश दोईफोड़े (50) के बाएं कंधे पर चोट आई है और शरीर के अंदरूनी हिस्से में भी गंभीर चोट लगी है. उनका भी इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-  सनरूफ से बाहर निकला... मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार कार, नेवी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com