विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

गुजरात एक्सप्रेस से पुलिस को मिले सोने के आभूषण, हीरे और रुपयों से भरे हुए 35 बैग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई में बोरीवली रेलवे पुलिस यानी जीआरपी ने गुजरात एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 35 बैग बरामद किए हैं. यह बैग्स सोने के आभूषण, हीरे और रुपयों से भरे हुए थे, जो पुलिस को मिले.

गुजरात एक्सप्रेस से पुलिस को मिले सोने के आभूषण, हीरे और रुपयों से भरे हुए 35 बैग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र:

मुंबई में बोरीवली रेलवे पुलिस यानी जीआरपी ने गुजरात एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 35 बैग बरामद किए हैं. यह बैग्स सोने के आभूषण, हीरे और रुपयों से भरे हुए थे, जो पुलिस को मिले. पुलिस ने कुल 18 लोगों के पास से ये बैग बरामद किए. प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरामद गहनों की कीमत 7 करोड़ के करीब है और 8 लाख के करीब कैश भी है.

मिलने गए प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर खुद की कलाई काटकर 10वीं मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस के मुताबिक चुनाव आयोग और आयकर अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है. बैग साथ में ले जाने वाले यात्री बरामद गहनों और पैसों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं. शक है कि सभी आंगडिया वाले हैं.

Video: मुंबई की आरे कॉलोनी में 30 तारीख तक नहीं काटे जाएंगे पेड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Express, Mumbai, 35 Bags Filled With Gold Jewelery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com