Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के पुत्र ने उनके पिता को जमानत पर छुड़ाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर तीन करोड़ रुपये की मांग करने के बाद प्राथमिकी (FIR)दर्ज कराई है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता मलिक को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंत्री के बेटे आमिर मलिक की शिकायत के बाद वी बी नगर पुलिस ने बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है.शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें प्रेषक ने खुद को इम्तियाज बताते हुए कथित तौर पर कहा कि वह NCP नेता नवाब मलिक को जमानत पर बाहर निकालने की कोशिश करेगा और उसने इसके लिए बिटकॉइन में तीन करोड़ रुपये की मांग की.
आमिर मलिक ने कहा, ‘‘मैंने FIR दर्ज कराई है, लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि यह एक गोपनीय मामला है.''एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें धारा 419 (रूप बदलकर धोखाधड़ी करना), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधान शामिल हैं. मामले में आगे जांच की जा रही है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि नवाब मलिक को ईडी ने इस साल 23 फरवरी को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों से कथित रूप से जुड़े एक संपत्ति सौदे को लेकर गिरफ्तार किया था. मलिक इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं.
- ये भी पढ़ें -
* '"कांग्रेस का 'जी-23' समूह सड़ा हुआ आम है", सामना के संपादकीय में जबरदस्त खिंचाई
* "कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर छोड़ा पद": नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया PPCC चीफ पद से इस्तीफा
* "लखीमपुर केस : आशीष मिश्रा व UP सरकार को SC का नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश
"क्यों न रद्द कर दी जाए जमानत?": लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं