विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

महाराष्ट्र में 40 KM लंबा महाजाम, सोलापुर-धुले हाईवे पर रेंग रही जिंदगी, देखें हैरान करने वाला Video

मराठवाड़ा क्षेत्र की कुलदेवी मां येडेश्वरी के दर्शनों के लिए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से सोलापुर-धुले हाईवे पर हालात बेकाबू हो गए हैं.

महाराष्ट्र में 40 KM लंबा महाजाम, सोलापुर-धुले हाईवे पर रेंग रही जिंदगी, देखें हैरान करने वाला Video

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में इन दिनों आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ रहा है कि सड़कें छोटी पड़ गई हैं. मराठवाड़ा क्षेत्र की कुलदेवी मां येडेश्वरी के दर्शनों के लिए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से सोलापुर-धुले हाईवे पर हालात बेकाबू हो गए हैं. करीब 40 किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया है. 

महाराष्ट्र के इस प्रमुख हाइवे पर लगे ट्रैफिक जाम के चौंकाने वाले ड्रोन वीडियो सामने आए हैं. हाइवे पर वाहनों की अंतहीन कतारें लगी हुई हैं. जहां तक नजरें जा रही हैं, बस गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही हैं. इस ट्रैफिक जाम में आम लोगों के अलावा कई वीआईपी भी फंसे बताए जा रहे हैं. बीजेपी के एक नेता के भी करीब ढाई घंटे तक महाजाम में फंसे रहे. 

येडेश्वरी मेला हर साल चैत्र मास में आयोजित किया जाता है. इस बार 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा. चैत्र पूर्णिमा उत्सव के दौरान पालकी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यात्रा में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. इतनी भीड़ में व्यवस्थाएं बौनी पड़ गई हैं

येडेश्वरी यात्रा में भारी संख्या में भक्तों के आने की वजह से सोलापुर-धुले हाइवे पर भीषण ट्रैफिक जाम हो गया है. बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जाम करीब 40 किलोमीटर लंबा है. ड्रोन वीडियो में वाहनों की लंबी कतारें दिख रही हैं, जो मीलों तक रेंगती नजर आ रही हैं. 

हाइवे पर ट्रैफिक जाम में हालात इतने खराब हैं कि आम लोगों के साथ खास लोग भी इस महाजाम की चपेट में आ गए हैं. बीजेपी के एक नेता भी इस जाम में फंस गए और उन्हें करीब ढाई घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा. प्रशासन जाम को खुलवाने की कोशिशों में जुटा हुआ है.

देखें- महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का कहर, 1.22 लाख हेक्टेयर फसल तबाह; यूपी‑एमपी में भी आंधी और बारिश का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Solapur Dhule Highway, Highway Traffic Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com