- IPS अर्चित चांडक और IAS सौम्या शर्मा महाराष्ट्र कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं
- शादी की पांचवीं सालगिरह पर अर्चित चांडक ने पत्नी सौम्या शर्मा के लिए प्यार भरा संदेश शेयर किया.
- IAS सौम्या शर्मा अमरावती महानगरपालिका की आयुक्त और IPS अर्चित चांडक अकोला एसपी हैं.
Archit Chandak Saumya Sharma: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी IPS अर्चित चांडक ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी IAS सौम्या शर्मा पर खूब प्यार लुटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सौम्या शर्मा के लिए अपने दिल की बात लिखी है. अर्चित ने लिखा कि, "तुमने मेरी जिंदगी को और भी खूबसूरत, कहीं ज्यादा सार्थक और सच में एक जीता-जागता स्वर्ग बना दिया है." महाराष्ट्र में अकोला के एसपी पद पर तैनात अर्चित चांडक की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मध्य प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा और छत्तीसगढ़ कैडर की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा समेत हजारों लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

IPS Archit Chandak Love Post For IAS Saumya Sharma Maharashtra Cadre

IPS Archit Chandak Love Post For IAS Saumya Sharma Maharashtra Cadre
IAS सौम्या शर्मा और IPS अर्चित चांडक मराठी पारंपरिक वेशभूषा में
पोस्ट में IAS सौम्या शर्मा और उनके पति अर्चित चांडक की तस्वीर है, जिसमें दोनों मराठी पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए हैं. दोनों हाथ में हाथ डालकर पार्क में टहलते और एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं. अर्चित चांडक सफेद धोती और पारंपरिक जूतों में दिख रहे हैं, जबकि सौम्या शर्मा ने हरे रंग की पैठणी शैली की साड़ी, गुलाबी ब्लाउज और पारंपरिक मराठी आभूषण धारण किए हैं.
यह भी पढ़ें- IAS-IPS कपल का कमाल, AI के जरिए किया कुछ ऐसा, महाराष्ट्र सरकार ने दे दिया शानदार अवार्ड

IPS Archit Chandak Love Post For IAS Saumya Sharma Maharashtra Cadre Photo Credit: Archit Chandak instagram
IAS सौम्या शर्मा और IPS अर्चित चांडक के दो बच्चे
शादी की सालगिरह के मौके पर तस्वीर के साथ IPS अर्चित चांडक ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, "5 साल!!! कई शहर, अनगिनत यादें, ढेर सारा सफर, दो प्यारे-प्यारे बच्चे, बहुत सारा काम (और साथ में ढेर सारी बातचीत!) और जिंदगी के उतार-चढ़ाव... इन सबके बीच हमने जो कुछ भी किया, साथ मिलकर किया. हम दोनों में बहुत बदलाव आए हैं और हमने एक-दूसरे को भी बदला है, वह भी अच्छे के लिए. 5वीं सालगिरह मुबारक हो, @saumyasharma7_. तुमने मेरी जिंदगी को और भी खूबसूरत, कहीं ज्यादा सार्थक और सच में एक जीता-जागता स्वर्ग बना दिया है."
यह भी पढ़ें | LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, अब योगी सरकार ने बांदा में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IAS Saumya Sharma Current Posting Amravati Commissioner
IAS सौम्या शर्मा कौन हैं?
महाराष्ट्र कैडर की 2018 बैच की IAS अधिकारी सौम्या शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है. उनकी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली में ही हुई है. उनके माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में सौम्या शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की थी. वह महज 23 वर्ष की उम्र में IAS अधिकारी बन गई थीं.
सौम्या शर्मा की वर्तमान पोस्टिंग महाराष्ट्र के अमरावती महानगरपालिका में आयुक्त के पद पर है. इससे पहले वे नागपुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और नांदेड़ में सहायक कलेक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. महज 16 वर्ष की उम्र में अपनी सुनने की लगभग 90 से 95 प्रतिशत क्षमता खो देने वाली सौम्या शर्मा ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर देशभर में मिसाल पेश की थी.
यह भी पढ़ें | हरियाणा में लोग बोले- लड़की भाग जाएगी, वही बेटी SDM बनकर घर लौटी, कहानी रवीना बनेटा की

IPS Archit Chandak Current Posting Akola SP
IPS अर्चित चांडक कौन हैं?
अर्चित चांडक महाराष्ट्र कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं. वर्तमान में वे अकोला के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले वे नागपुर में डीसीपी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. बताया जाता है कि अर्चित चांडक नागपुर के शंकर नगर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 5 सितंबर 1994 को हुआ था. वे 23 मई 2025 से अकोला एसपी के पद पर तैनात हैं.
आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अर्चित चांडक को 35 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकराकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का रास्ता चुना. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2017 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 184वीं रैंक हासिल कर IPS सेवा में स्थान प्राप्त किया.
IPS बनने के लिए युवाओं को क्या सलाह देती हैं DCP आकांक्षा यादव? देखिए EXCLUSIVE बातचीत, नीचे वीडियो में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं